Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
World TB Day 2024: जिसे आप नॉर्मल खांसी समझ रहे हैं वो TB तो नहीं? ऐसे करें पहचान
Difference between a normal and TB cough : मौसम में बदलाव आने पर जुकाम-खांसी होना सामान्य सी बात है। अगर आपको खांसते हुए 2 सप्ताह से अधिक का समय हो गया है तो ये फेफड़ो की टीबी की तरफ भी इशारा हो सकता है। फेफड़ों की टीबी होने पर खांसी मुख्य लक्षण होता है, जो माइकोबैक्टीरियम टीबी इन्फेक्शन की वजह से होता है। टीबी के संक्रमण में होने वाली खांसी खास तरह की होती है अगर समय पर इसकी पहचान कर इलाज शुरु नहीं किया गया तो परिणाम बुरे हो सकते हैं।
लेकिन एक बात याद रखें कि हर खांसी नॉर्मल नहीं होती है और हमेशा खांसने का मतलब टीबी भी नहीं होता है। अब सवाल उठता है कि नॉर्मल और टीबी वाली खांसी के बीच क्या अंतर होता है? वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर जानते हैं दोनों में ही अंतर-

टीबी की खांसी में अंतर?
टीबी और सामान्य खांसी में अंतर मालूम होना चाहिए। इसके लिए आपको इनके लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए। सामान्य खांसी में मौसम के बदलाव या कुछ ठंडा खाने के वजह से हो सकता है। अगर खांसते हुए दो सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है तो आपको डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।
टीबी की खांसी के लक्षण (Symptoms Of TB)
- टीबी में गंभीर खांसी होती है जो 2 सप्ताह से अधिक समय तक रहती है।
- खांसी में बलगम और खून
- थकावट होना
- बुखार आना
- बुखार के साथ पसीना आना
टीबी की वजह (Cause Of TB)
- टीबी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना
- खानपान में पोषक तत्वों की कमी
- स्मोकिंग की लत
- कमजोर इम्यूनिटी
- खांसी के दौरान सीने में दर्द
पहली बार टीबी होने पर : टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म करने के 6 महीने तक दवाइयों (डॉट) का कोर्स चलता है, ताकि टीबी दोबारा लौटकर न आएं।
दूसरी बार टीबी होने पर: इस बार संक्रमण लौटकर आया तो दवाइयों का कोर्स 8 से 9 महीनों तक चलता है, ताकि टीबी को पूरी तरह निष्क्रिय करने के लिए वायरस को ख़त्म किया जाता है।
दोनों चरणों से गुजरने के बाद भी अगर एक व्यक्ति को पहली और दूसरी बार टीबी के बाद भी टीबी का इंफेक्शन होता है, तो इसका मतलब है वो व्यक्ति तीसरी से चौथी बार संक्रमित हो सकता है। इसे MDR TB कहते। जिसका मतलब है मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी होना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
