Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Tuberculosis Day 2023: टीबी मरीजों के सेहत के लिए नुकसानदायक है ये फूड्स, जानिए क्या खाना सही
ट्यूबरकुलोसिस एक ऐसी बीमारी है जो भारत में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है। ट्यूबरकुलोसिस को आम भाषा में टीबी के नाम से जाना जाता है। ट्यूबरकुलोसिस बीमारी एक संक्रामक रोग है जो आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह एक ऐसा बैक्टीरिया जो किसी संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने पर रोग को फैलाने का कारण बनता है। जबकि इस बीमारी का इलाज लंबे समय तक चल सकता है।
आपके शरीर को बेहतर तरीके से ट्यूबरकुलोसिस संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत अहम भूमिका निभाती है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को टीबी से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आप टीबी की बीमारी की चपेट में आ गए हैं तो एक हेल्दी डाइट आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने और आपके शरीर को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

कुछ ऐसे फूड्स भी है जिन्हें टीबी के मरीज को खाने से साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए टीबी पेशेंट्स को अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए, और किन फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं टीबी मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन फूड्स को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए।
टीबी मरीज डाइट में शामिल करें ये फूड्स

1. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ
शरीर में टिशू को बनाए रखने और उसकी ठीक करने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। ऐसे में टीबी के पेशेंट अपनी डाइट में प्रोटीन युक्ट खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें। प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों में लीन मीट, मछली, पोल्ट्री, अंडे, बीन्स, दाल, नट्स और बीज आप खा सकते हैं जो आपके हेल्दी रहने और जल्दी रिकवर होने में मदद कर सकता है।
2. फल और सब्जियां
फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट के महत्वपूर्ण स्रोत हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। टीबी के पेशेंट अपनी डाइट में खट्टे फल, हरे पत्ते वाले साग, शकरकंद, गाजर और शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं।
3. साबुत अनाज
साबुत अनाज खाने एनर्जी और पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। टीबी के मरीजों को अपनी डाइट में इस तरह के फूड्स जरूर शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज में आप अपनी डाइट में ब्राउन राइस, क्विनोआ, गेहूं की रोटी और दलिया शामिल कर सकते हैं।
4. डेयरी उत्पाद
डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं जो मजबूत हड्डियों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप दूध, दही, पनीर, बटर जरूर खाएं।
5. हेल्दी ड्रिंक्स
पानी, हर्बल चाय और ताजे फलों के जूस जैसे बहुत सारे तरल पदार्थ पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
टीबी में इन फूड्स को खान से करें परहेज

1. मीठे फूड्स
मीठे फूड्स या आर्टिफिशियल स्वीटनर जैसे खाद्य पदार्थ आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है और शरीर को टीबी के संक्रमण से लड़ने के लिए और ज्यादा कठिन बना सकता है। ऐसे में आप पेस्ट्री, कैंडी, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें खाने से बचें।
2. शराब और कैफीन
टीबी के मरीज के लिए शराब और कैफीन किसी जहर से कम नहीं है। ये आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। ऐसे में शराब और कैफीन के सेवन को सीमित करना या उससे बचना सबसे अच्छा विकल्प है।
3. तला हुआ खाना
तला हुआ खाना या ज्यादा तेल का खाना आपके लिए पचाने में मुश्किल हो सकता है। ऐसे फूड्स खाने से आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती है। तले हुए खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड मीट और अन्य हाई फेट वाले खाद्य पदार्थों से बचना बहुत जरूरी है।
4. मसालेदार खाना
टीबी के मरीजों के लिए मसालेदार खाना बहुत हानिकारक होता है। मसालेदार खाना आपके पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है और शरीर के लिए पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करना मुश्किल पना सकता है। ऐसे में जरूरी है कि मसालेदार खाने को सीमित करना या उससे बचना आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
