Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Tuberculosis Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीबी डे? इन संदेशों और स्लोगन से लोगों को जगाएं
World Tuberculosis Day Quotes, Messages and Slogan : हर साल 24 मार्च को वर्ल्ड टीबी डे मनाया जाता है। इसे क्षयरोग या तपेदिक के नाम से भी जाना जाता है। भारत में हर साल टीबी के लाखों मरीज सामने आते हैं। टीबी की बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु की वजह से होती है। यह एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन लाइलाज नहीं है। समय रहते इस बीमारी का इलाज करवा लिया जाए तो इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती हैं।
टीबी के बढ़ते खतरे को टालने और इसके बैक्टीरिया से बचाव के लिए हर साल टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस यानी वर्ल्ड टीबी डे मनाया जाता है।
आइए आपको बताते हैं इस दिन से जुड़ा इतिहास और इसका महत्व-

इसे मनाने का मकसद (World Tuberculosis significance)
वर्ल्ड टीबी डे मनाने का मकसद लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इस बीमारी के लिए काम करने वाली संस्थाओं को पर्याप्त वित्त पोषण सुनिश्चित हो और सरकार व समाज अपनी जवाबदेही के साथ देश के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के क्षय रोग (TB) का इलाज मुहैया कराए।
टीबी डे का इतिहास (History Of World Tuberculosis Day)
1882 में जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच ने ट्यूबरक्लोसिस यानी TB के बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की। उनकी ये खोज TB के इलाज में बहुत सहायक हुई। 1905 में उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला। कोच की खोज के सम्मान में TB के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व TB दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्या हैं वर्ल्ड टीबी डे थीम? (World Tuberculosis Day Theme)
वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल यानी 2024 की थीम है- यस! वी कैन एंड टीबी! (Yes! We can end TB!) इसका मतलब है कि हां, हम टीबी को खत्म कर सकते हैं। इस थीम के जरिए लोगों को टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जागरुक किया जाएगा।
वर्ल्ड टीबी डे कोट्स (World TB Day Quotes)
- Together, Yes! We can end TB!
-
तपेदिक (TB) अब तक का सबसे बड़ा जानलेवा रोग है। -फ्रैंक रयान
- अब टीबी पर लगाम लगाओ, हर सांस मायने रखती है। - डिक्सी परम
- क्या हम टीबी मुक्त दुनिया के लिए एक साथ खड़े हो सकते हैं। - रेहान गुयेन
- जीवन 10% इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे साथ क्या होता है और 90% इस पर निर्भर करता हैकि हम कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। - चार्ल्स आर. स्विंडोल
वर्ल्ड टीबी डे स्लोगन (World TB Day Slogans)
- आवाज उठाओ, TB को जड़ से मिटाओ.
- TB हारेगा देश जीतेगा
- TB को ना कहें, जीवन को हां कहे।
- अपने फेफड़ों से प्यार करें और धुएं से नफरत करें।
- जन-जन का हो एक ही नारा TB मुक्त हो देश हमारा।
- आओ घर-घर में अलख जगाएं, TB को दूर भगाएं।
डाट्स अपनाओं, TB दूर भगाओं।

टीबी के लक्षण (Symotoms of Tuberculosis )
- लंबे समय तक सूखी खांसी आना
- सांस लेने पर सीने में दर्द
- खांसी में बलगम और खून आना
- बैचेन और सुस्ती
- भूख कम लगना और वजन घटना
- रात में हल्का बुखार रहना
- शरीर में दर्द रहना
टीबी का बचाव और इलाज (Can tuberculosis be cured)
टीबी के मरीज के मुंह से निकलने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आने से अन्य व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के मुंह से निकली लार की बूंदों में टीबी के बैक्टीरिया होते हैं जो संक्रमण फैलाते हैं। ऐसे टीबी के मरीज के सम्पर्क में आने से बचें। वैसे आपको बता दे कि टीबी लाइलाज नहीं हैं लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।
खतरनाक है टीबी की बीमारी
दुनियाभर में इस वक्त 6 से 7 करोड़ लोग टीबी से ग्रसित हैं और हर साल 25 से 30 लाख लोग इस बीमारी के वजह से दम तोड़ देते हैं। देश में हर तीन मिनट में दो मरीज टीबी के वजह से जान गंवा देते हैं। WHO के अनुसार हर दिन 28000 नए टीबी के संक्रमित मरीज सामने आते हैं और प्रतिदन 4100 लोग इसकी वजह से दम तोड़ देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
