Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चट्टान सा शरीर, दिन में 7 बार डाइट और उम्र सिर्फ 36! कैसे हार्ट अटैक से इस बॉडी बिल्डर ने गंवाई जान
'The Mutant'dies at 36 after heart attack : दुनिया के सबसे मशहूर बॉडीबिल्डर में से एक इलिया 'गोलेम' येफिमचिक जिसे दुनिया 'The Mutant' के नाम से जानती थी। 36 साल की उम्र में हार्टअटैक से मौत हो गई। बात करें इस बेलारूस के रहने वाले इस बॉडीबिल्डरका शरीर किसी चट्टान से कम नहीं था। उनका वजन 154 किलोग्राम और हाइट 6 फीट 1 इंच थी। उनकी छाती 61 इंच और बाइसेप्स 25 इंच थे।
वे अपनी फिटनेस के प्रति बहुत ज्यादा कॉन्शियस था। द म्यूटेंट दिनभर में 7 बार डाइट लेते थे, जिसमें वो 16500 कैलोरी का सेवन करते थे। अच्छी खुराक और खूब एक्सरसाइज के बाद भी वो हार्टअटैक की वजह से अपनी जान गवां बैठे। बताया जाता है कि गोलेम येफिमचिक की बॉडी ही उनकी जान की दुश्मन बनी। वैसे पिछले कुछ समय में जिम जाने वाले लोगों और फिटनेस फ्रीक्स में हार्टअटैक आने के मामले बढे हैं।

इनमें बॉडीबिल्डर्स का नाम भी शामिल है, आइए जानते हैं क्यों बॉडीबिल्डर्स में हार्ट प्रॉब्लम का खतरा मंडरा रहा है? इसके पीछे की वजह जानते हैं?
ज्यादा ट्रेनिंग और स्टेरॉइड्स भी बना एक वजह
कई बॉडीबिल्डर्स में हार्टअटैक की वजह ज्यादा स्टेरॉइड्स लेना या जरूरत से ज्यादा इंटेस बॉडी ट्रेनिंग भी एक वजह बन सकता है। कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन और खराब डाइट भी जिम्मेदार होती है। इसके अलावा शरीर में दिखाई देने वाली हार्ट संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करना भी हार्ट अटैक की वजह बन सकती है।
जरूरत से ज्यादा कैलोरी इंटेक भी बन सकता है वजह
सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को एक दिन में उसके वजन से 30 गुना ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। जैसे किसी का वजन 100 किलो है तो उसे दिनभर के सामान्य कामकाज के लिए 3000 कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन बॉडीबिल्डर इलिया गोलेम रोजाना 16,500 कैलोरी के बराबर खाना खाता था। जो उसकी जरूरत से 3 गुना ज्यादा था। ऐसे में एक्स्ट्रा कैलोरी कंवर्ट होकर गंदे फैट में बदलकर लिवर और खून की नलियों और धमनियों में जमा होने लगेगा। इससे धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।
इंटेस एक्सरसाइज से भी आ सकता है हार्ट अटैक
कई बार लोग फिट रहने के लिए जिम में इंटेस एक्सरसाइज करते हैं, जिसकी वजह से हार्ट को बहुत ज्यादा पंप करना पड़ता है। इससे हार्ट को दोगुनी क्षमता से काम करना पड़ता है और इस वजह से हार्ट पर प्रेशर पड़ता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।
हार्ट अटैक से बचने के तरीके
- नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करें।
- अपने खान-पान को हेल्दी रखें।
- हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।
- जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं।
- स्मोकिंग करने और शराब पीने से परहेज करें।
- हार्ट अटैक से बचने के लिए स्ट्रेस लेवल को मैनेज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
