Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बच्चों में ही नहीं बड़ों के पेट में भी हो सकते है कीड़े, ये है संकेत
क्या आपके पेट में कई बार असहनीय दर्द होता है, क्या आपको अधिकांशत: कब्ज की शिकायत रहती है। तो बतादें कि इसके पीछे का एक कारण वर्म्स (Worms) हो सकता है। जी हां, जिसे सामान्य भाषा में हम पेट के कीड़े भी कहते है। अक्सर लोग ये सोचते है कि वर्म्स केवल छोटे बच्चों में ही हो सकते है।
जबकि ऐसा नहीं है, बड़ों में भी वर्म्स से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। दरअसल दूषित पानी पीकर या खाना खाकर हम भी वर्म्स का शिकार हो सकते है। यहां हम आपको वर्म की मौजूदगी दर्शाने वाले सामान्य लक्षणों के बारे में बताने जा रहे है।

वजन कम होना
जब आपके शरीर में वर्म्स होते हैं, तो आपको ज़रुरत के मुताबिक पोषण नहीं मिल पाता है, क्यूंकि वर्म आपके सारे पोषक तत्वों को खा लेते हैं। इस वजह से सामान्य रूप से खाना खाने के बावजूद आपका वज़न कम होने लगता है, क्योंकि वर्म द्वारा खा लिए जाने के कारण आपका शरीर कैलोरीज और पोषक तत्वों को अब्सोर्ब नहीं कर पाता। तो अगर आपको ऐसा महसूस होने लगे कि डाइटिंग ना करने के बाद भी आपका वज़न कम हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
कब्ज की शिकायत
अगर आप फाइबर युक्त खाना खाते है या दिनभर में बहुत सारा पानी पीते है, लेकिन फिर भी आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो इसके पीछे कारण आपके शरीर में मौजूद वर्म्स हो सकते हैं। वर्म्स आपके पेट में इर्रिटेशन पैदा कर सकते हैं जिससे डाइजेशन पर असर पड़ सकता है। इससे शरीर में कम पानी अब्सोर्ब होगा, जो की कब्ज़ को पैदा करेगा।
कभी पेट भरा तो कभी खाली महसूस हो
जब आपके पेट में वर्म्स होते है तो वो आपको ऐसा महसूस करायेंगे जैसे आपका पेट कभी भी पूरा नहीं भरा है या जैसे आपको कभी भूख नहीं लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने जो खाना खाया है उसे वर्म्स खाना शुरू कर देते हैं, जिससे आप भूखे रह जाते हैं, या फिर आप उलटी या गैस महसूस करते हैं, तो आपको भरा हुआ महसूस होता है।
थकावट महसूस होना
चूंकि वर्म आपके शरीर से सारा पोषण ले लेते हैं। और ये पोषण की कमी आपके एनर्जी लेवल को कम कर सकती है, जिससे आप थकावट महसूस कर सकते हैं। बल्कि सोने के अलावा आपको कोई काम करने की इच्छा नहीं होती।
नींद ना आना
अगर आपको सोने में तकलीफ हो रही है या आप रात में सामान्य से ज्यादा बार उठ रहे हैं। तो ये संकेत है कि आपको पिनवर्म्स हो सकते हैं, क्योंकि ये जो अंडे देते हैं वो ऐसे टोक्सिन रिलीज़ करते हैं जो आपके खून में घुल जाते हैं। जब ऐसा होता है, तो टोक्सिन ब्रेन तक चला जायेगा और ब्रेन की नॉर्मल एक्टिविटीज पर असर ड़ालेगा। इससे आपको मूड स्विंग भी महसूस हो सकता हैं, ऐसे मेंअचानक आप को बैचैनी होगी, जबकि उससे एक पल पहले आप काफी खुश होंगे।
स्किन इर्रिटेशन
पिनवर्म, जिन्हें थ्रेडवर्म भी कहा जाता है, आपकी स्किन को इर्रीटेट कर सकते हैं। क्यूंकि वे खून में टोक्सिंस लीक कर देते हैं। जब ये टोक्सिंस आपकी स्किन में जम जाते हैं, वो एक्जिमा जैसी महसूस होने वाली खुजली पैदा कर देते हैं। ध्यान रखें ये खुजली रात में ज्यादा होगी क्योंकि वर्म्स रात में अंडे देते हैं।
मसल्स और ज्वाइंटस में दर्द
पिनवर्म के अण्डों से निकला टोक्सिन आपके मसल्स और जॉइंट्स को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि ये दर्द हल्का होता है, लेकिन ये लगातार हो सकता है।
सोते समय दांत पिसना
अगर आपने अचानक से रात में अब अपने दांत पीसने शुरू कर दिए हैं, तो ये संकेत है कि आपको पिनवर्म इन्फेक्शन हो सकता है। जो टोक्सिन पिनवर्म रिलीज़ करते हैं वो आपके अन्दर बैचैनी पैदा कर सकते हैं, जिस वजह से रात में आप दांत पीसने लगते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications