Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
मानसून में टमाटर खाते हुए क्यों 2 बार चेक करना चाहिए? जानें वजह, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
बारिश के मौसम में सब्जियों में कीड़े लगने की समस्या बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा टमाटरों में कीड़े लगने की दिक्कत होती है। इसलिए मानसून के मौसम में अगर आप भी रसोई में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको उनके इस्तेमाल से पहले कम से कम 2 बार जरूर अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।
हाल ही में एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टमाटर में सफेद कीड़े लगे देखे जा सकते हैं। व्लॉगर ने लोगों से सब्जियों को काटते समय खास ध्यान रखने की सलाह दी है। अक्सर बारिश के मौसम में टमाटर में टोमैटो फ्रूट वॉर्म्स पनपने लगते हैं। ऐसा नमी के स्तर में की वजह से हो सकता है। इन कीड़ों को खाने से तबीयत खराब हो सकती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून सीजन में टमाटर में कीड़े लग सकते हैं। ऐसा नमी के स्तर में इजाफा आने की वजह से हो सकता है। बारिश के मौसम में टोमैटो फ्रूट वॉर्म्स टमाटर के पौधों पर अंडे देते हैं। ये कीड़े टमाटर के अंदर चले जाते हैं और उसे अंदर से सड़ा देते हैं और उसे खाने लायक नहीं छोड़ते अगर गलती से कोई खा लेते तो कई मुसीबते हो सकती हैं।
कीड़े लगे टमाटरों का सेवन कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। टमाटर को धोने से उसकी गंदगी बाहर नहीं निकलती सिर्फ उसके ऊपर के रसायन दूर हो सकते है। इसलिए इनके सेवन करने से पहले इनकी जांच अच्छे कर लें।

हो सकती हैं ये परेशानियां
इस तरह के टमाटर खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड परेशानियां हो सकती हैं। ये कीड़े नुकसानदायक बैक्टीरिया और टॉक्सिंस को आपके शरीर के अंदर पहुंचा सकते हैं, जिससे गैस्ट्रेइंटेस्टाइनल इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। इसीलिए मानसून के दौरान टमाटर खाने से पहले अच्छी तरह से उन्हें जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि आपकी और आपके पूरे परिवार की हेल्थ अच्छी बनी रहे।
कैसे इन कीड़ों से करें बचाव
- टमाटर खरीदते हुए नरम टमाटर लेने से बचें। जिनमें छेद या काले धब्बे है तो ऐसे टमाटर न खरीदें।
- टमाटर को वॉशकरके उसे सुखाकर ही फ्रिज में स्टोर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications