Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
WWE रेसलर हल्क होगन निधन, बॉडीबिल्डर्स में क्यों बढ़ रहा है कार्डियक अरेस्ट का खतरा?
WWE Legend Hulk Hogan's Sudden Death Reason : WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) से निधन हो गया। उनकी मौत ने दुनिया भर के फैंस को झकझोर कर रख दिया है।
एक समय पर रिंग के बादशाह रहे हल्क होगन की मौत ने इस सवाल को जन्म दिया है कि आखिर बॉडीबिल्डर्स और फिट नजर आने वाले लोगों में दिल से जुड़ी समस्याएं क्यों बढ़ रही हैं? आइए जानते हैं इसकी पीछे की वजह-

कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में फर्क
पहले यह समझना जरूरी है कि कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या फर्क होता है। कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है और खून का बहाव रुक जाता है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो सकता है और कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती है। जबकि हार्ट अटैक तब होता है जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज आ जाती है, जिससे ऑक्सीजन की सप्लाई रुकती है।
बॉडीबिल्डर्स में क्यों बढ़ रहे हैं कार्डियक अरेस्ट के मामले?
स्टेरॉइड और सप्लीमेंट का अत्यधिक सेवन
आज के दौर में बॉडीबिल्डिंग के लिए कई लोग स्टेरॉइड्स, एनाबोलिक ड्रग्स और हार्मोनल इंजेक्शन का सहारा लेते हैं। ये चीजें मसल्स को तेजी से बढ़ाने में मदद करती हैं, लेकिन दिल पर गंभीर प्रभाव डालती हैं। इससे हार्ट की दीवारें मोटी हो सकती हैं, जिससे हार्ट पंपिंग कमजोर हो जाती है।
ज्यादा प्रोटीन और फैट युक्त डाइट
बॉडीबिल्डिंग के लिए हाई प्रोटीन डाइट ली जाती है, जिसमें अक्सर संतुलन नहीं होता। अधिक प्रोटीन और फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना होती है।
ऑवर-ट्रेनिंग और स्ट्रेस
बहुत अधिक वर्कआउट और भारी एक्सरसाइज से दिल पर लगातार दबाव पड़ता है। साथ ही, प्रतियोगिता जीतने का मानसिक तनाव भी हार्ट पर असर डाल सकता है।
नींद और रिकवरी की कमी
बॉडीबिल्डिंग में अच्छी रिकवरी और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। अगर शरीर को आराम नहीं मिलेगा, तो दिल पर असर पड़ेगा और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ सकता है।
हल्क होगन की मौत से लें सबक
हल्क होगन की मौत यह दिखाती है कि सिर्फ बाहरी मसल्स और फिटनेस ही स्वास्थ्य की गारंटी नहीं है। दिल की सेहत उतनी ही जरूरी है। रूटीन मेडिकल चेकअप, संतुलित डाइट, नेचुरल फिटनेस और बिना स्टेरॉइड्स के बॉडीबिल्डिंग आज के समय की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
