Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Best Red Carpet Moment : आलिया से लेकर दीपिका तक, जब इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जादू
best red carpet moments 2023: इस साल फैशन के क्षेत्र में भी एक उल्लेखनीय वर्ष था। कई पॉपुलर इंडियन सेलिब्रेटिज ने इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर वॉक करके अपने प्रजेंट से चार चांद लगा दिए। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस साल इंटरनेशनल इवेंट पर पहुंचकर डेब्यू वॉक किया।
जैसे-जैसे वर्ष समाप्त हो रहा है, 2023 में आइए एक नजर डालते है इस साल के सबसे बेहतरीन रेड-कार्पेट वॉक पर जिनमें इंडियन ब्यूटीज ने अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया। आलिया से लेकर अनुष्का तक ने इंटरनेशल इवेंट के रेडकार्पेट पर डेब्यू किया। आइए एक नजर डालते हैं इस साल के सबसे यादगार फैशन से जुड़े लम्हों पर-

कांस में अनुष्का का डेब्यू
दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू वॉक किया। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा एक फॉर्म-फिटिंग सफेद म्यान गाउन पहने नजर आई, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आई। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कोई भी हैवी ज्वैलरी कैरी नहीं की है और ना ही कोई हैवी मेकअप किया है। कानों में छोटे से ईयररिंग्स और और हाथों में अंगूठी पहने अनुष्का इस लुक में सिंपल और बेहद एलीगेंट लग रही हैं।

मेट गाला में आलिया भट्ट का डेब्यू
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में से एक मेट गाला इस साल 1 मई 2023 को आयोजित हुआ था। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल इस इवेंट में डेब्यू किया। Alia Bhatt ने मेट गाला इवेंट के लिए व्हाइट कलर के पर्ल्स वाले स्लीवलेस गाउन को चुना। इसके साथ उन्होंने कम से कम जूलरी पहनी। हाथों में ग्लव्स-सा पहना, जिससे लुक को कंप्लीट किया।

एमी अवॉर्ड में शैफाली शाह का एथनिक लुक
इस साल एमी अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में शेफाली शाह जीतने से चूक गईं, लेकिन वह अपने शानदार साड़ी लुक के लिए तारीफें बटोरने से नहीं चूकीं। डिजाइनर तोरानी की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई।

'द आर्चीज़' के प्रीमियर पर खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी को दिया ट्रिब्यूट
द आर्चीज के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर खुशी कपूर मां श्रीदेवी के 10 साल पुराने गाउन में नजर आई। अपने खास मौके पर अपनी मां को खास ट्रिब्यूट दी।

डियोर मुंबई शो में सोनम कपूर का लुक
लग्जरी ब्रांड डियॉर ने इसी साल मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर डियॉर फैशन गाला इंवेट आयोजित किया था। जिसमें कई सेलेब्रेटी ने शिरकत थी, वहीं सोनम ने देसी टच के साथ पूरी तरह से गुलाबी डियोर लुक कैरी किया था। एक शर्ट, स्कर्ट और कोट - पहना था। वो इस लुक में छा गई थी।

ईशा अंबानी का मेट गाला लुक
इंडियन स्टार्स में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी दुनिया के सबसे बड़े रेड कार्पेट इवेंट मेट गाला पर अपने गॉर्जियस लुक से चार चांद लगा दिए। उन्होंने अमेरिकन डिजाइनर और इंडियन फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग का शानदार ब्लैक आउटफिट पहना था, जो एक तरह की साड़ी थी। क्रिस्टल से सजी इस क्लासिक साड़ी में उनका लुक बहुत ही एलिगेंट लग रहा था।

दीपिका पादुकोण का ऑस्कर लुक
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) में भारत ने इतिहास रच दिया है। वहीं इस साल दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के तौर पर शामिल हुई। वह क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर्स लुक में नजर आई थी। दीपिका ने एक ऑफ-शोल्डर जेट-ब्लैक गाउन पहने नजर आई थी।



Click it and Unblock the Notifications











