Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Year Ender 2024: पीरियड पेन के लिए सबसे ज्यादा गूगल में सर्च किए गए ये घरेलू नुस्खे, आपके भी आ सकते काम
Year Ender 2024 : पीरियड्स यानी मासिक धर्म महिलाओं में होने वाली एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन यह समय कई महिलाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं आम हैं। कुछ महिलाओं को इतना अधिक दर्द होता है कि उन्हें पेन किलर लेना पड़ता है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय बन जाते हैं।
साल 2024 में, पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए कई घरेलू उपाय इंटरनेट पर ट्रेंड में रहे। इन नुस्खों ने महिलाओं को दर्द कम करने और आराम पाने में मदद की। आइए जानते हैं, इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ऐसे 4 घरेलू उपाय कौन-से थे।

योग और एक्सरसाइज
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने में योग और हल्की एक्सरसाइज बेहद मददगार हो सकती हैं। बालासन, बद्ध कोणासन, उष्ट्रासन, पश्चिमोत्तानासन और धनुरासन जैसे योगासन पीरियड्स पेन को कम करने में प्रभावी हैं। कई लोगों को लगता है कि पीरियड्स के दौरान व्यायाम करना असुरक्षित हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम, जैसे वॉकिंग, हल्की जॉगिंग, स्विमिंग और योग, इस दौरान पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं। ये न केवल दर्द से राहत देते हैं, बल्कि मूड बेहतर बनाने और ऊर्जा स्तर बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
मसाज
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए मसाज करना एक प्रभावी उपाय है। मसाज से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे दर्द और ऐंठन कम हो सकती है। आप पेट और कमर जैसे प्रभावित हिस्सों पर 10-20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप नारियल या लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मसाज के बाद हॉट वाटर बैग से सिकाई करने से भी दर्द में जल्दी आराम मिलता है और शरीर को सुकून महसूस होता है।
हर्बल टी
हर्बल टी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं। अदरक की चाय, दालचीनी का पानी, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, और अनानास का जूस पीरियड्स के दौरान बेहद फायदेमंद होते हैं। इन पेय पदार्थों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन और दर्द को कम करने में प्रभावी हैं, साथ ही ये शरीर को तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखते हैं।
पीरियड में इन चीजों को खाने से बचें
पीरियड्स के दौरान जंक फूड खाने की इच्छा हो सकती है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ दर्द और असुविधा को बढ़ा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इस समय कैफीन, डेयरी उत्पाद, बीज के तेल, प्रोसेस्ड फूड, चीनी और ग्लूटेन से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ सूजन को बढ़ा सकते हैं और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं। इनके बजाय हल्का, पौष्टिक और ताजा खाना खाएं, जो पीरियड्स के दौरान शरीर को आवश्यक ऊर्जा और सुकून प्रदान कर सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
