Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Year Ender 2025: साल 2025 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किन बीमारियों को किया सर्च? देखें पूरी लिस्ट
Year Ender 2025: साल 2025 अब कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा। इस साल लोगों ने गूगल पर कई चीजों को सर्च किया है। किसी ने अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़े हैक को गूगल पर खूब सर्च किया है, तो वहीं कई लोगों ने कई बीमारियों को भी गूगल पर सर्च किया है। दरअसल, लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसके अलावा, हर साल तरह-तरह की नई बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में, लोग गूगल पर इनके लक्षणों और उपायों के बारे में सर्च करते दिखे। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल 2025 में लोगों ने कौन सी बीमारियों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया है।

सिर दर्द
आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी लेकिन साल 2025 में लोगों ने सबसे ज्यादा किसी बीमारी के बारे में सर्च किया है तो वह सिर दर्द है। जी हां, इस साल लोगों ने सिरदर्द से निजात पाने के लिए कई तरह के नुस्खों को सर्च किया है। दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में सिरदर्द आम समस्या है। लेकिन लगातार सिरदर्द होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
बुखार
साल 2025 में भारतीयों ने गूगल पर 'बुखार' को भी बहुत ज्यादा सर्च किया है। यह हल्की सी थकावट या किसी इंफेक्शन अथवा बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में, लोगों ने बुखार होने के कारण जानने के लिए कई बार इस शब्द को गूगल पर सर्च किया है।
थकान
बदलते लाइफस्टाइल और काम के अत्यधिक दबाव के कारण कई लोगों ने गूगल पर थकान को कम करने के बारे में भी खूब सर्च किया है। थकान कई कारणों से हो सकती है, जैसे बहुत ज्यादा काम करना या नींद की कमी। लेकिन लगातार थकान बने रहना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। साल 2025 में लोगों ने थकान के कारण और थकान को कैसे कम किया जाए, इससे जुड़े सवालों को सबसे ज्यादा सर्च किया है।
खांसी
साल 2025 में लोगों ने गूगल पर खांसी के बारे में भी काफी सर्च किया है। बदलते मौसम, प्रदूषण और इंफेक्शन के कारण खांसी होना आम बात है। साल 2025 में कई तरह के वायरस भी फैले, जिनके कारण लोगों में आम खांसी को लेकर भी डर पैदा हो गया। इसलिए लोगों ने गूगल पर खांसी से जुड़े लक्षणों के बारे में काफी सर्च किया है।
सीने में दर्द
इस साल हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। कई सेलिब्रिटीज की भी हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। ऐसे में, लोगों के बीच हार्ट अटैक से होने वाली मौत को लेकर डर बन गया है। इसके कारण लोगों ने गूगल पर सीने में दर्द होने के कारण और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने खूब ज्यादा सर्च किया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











