Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Delhi Weather! दिल्ली में अगले 3 दिन पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, IMD ने दी ये खास सलाह
Severe Heatwave Alert Issued in Delhi : मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले तीन दिनों (23 से 25 अप्रैल) तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। 23 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
24 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। 25 अप्रैल को स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग की सलाह
इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, खूब पानी पीएं और धूप में काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हीट स्ट्रोक से बचाव बेहद जरूरी है। इस प्रचंड गर्मी में बाहर निकलते हुए दिल्ली वाले रखें खास ख्याल।
लू से बचने के लिए दिल्ली वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर अगले कुछ दिनों में जब तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नीचे दिए गए उपाय अपनाकर लू से बचा जा सकता है:
लू से बचने के असरदार उपाय
- दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- इस समय गर्मी और धूप सबसे तेज़ होती है।
- ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और पसीना आसानी से सूख पाएगा।
- सिर और कान ढककर बाहर निकलें।
- टोपी, स्कार्फ या गमछा ज़रूर इस्तेमाल करें।
- पानी और तरल पदार्थ भरपूर मात्रा में लें। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, बेल का शरबत, छाछ और ओआरएस पिएं।
- खाली पेट घर से न निकलें। कुछ न कुछ खाकर निकलें, ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे।
- धूप में खड़े वाहनों में न बैठें। अंदर का तापमान बहुत अधिक हो सकता है, जिससे चक्कर या बेहोशी आ सकती है।
- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखें।
- घर के अंदर भी पंखा, कूलर या एसी का इस्तेमाल करें और खिड़कियों को ढककर रखें।
ध्यान देने वाली बात
अगर किसी को चक्कर, अत्यधिक पसीना, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या छांव में लिटाकर ठंडे पानी से शरीर को साफ करें।
लू से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
