Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पीली किशमिश Vs काली किशमिश, कौन सी है ज्यादा फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट से
Peeli Kishmish Vs Kali Kishmish: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें आयरन, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। किशमिश कई किस्मों में उपलब्ध होती है, लेकिन ज्यादातर घरों में काली और पीली किशमिश का सेवन ज्यादा किया जाता है। वैसे तो सभी प्रकार की किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन अलग-अलग किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में, अक्सर लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि काली किशमिश शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है या पीली किशमिश। आज इस लेख में हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करने जा रहे हैं। आइए, डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि पीली या काली किशमिश में कौन-सी ज्यादा फायदेमंद होती हैं ?

पीली किशमिश के फायदे
पीली किशमिश के बहुत सारे फायदे हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-के, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पीली किशमिश का सेवन करने से बाल व त्वचा स्वस्थ रहती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने और हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर को तुरंत एनर्जी देने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। पीली किशमिश का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
काली किशमिश के फायदे
काली किशमिश भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। इसके अलावा, इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करती हैं। इतना ही नहीं, काली किशमिश में विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
पीली किशमिश या काली किशमिश: कौन सी है ज्यादा फायदेमंद?
काली और पीली किशमिश, दोनों ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन, पीली किशमिश की तुलना में काली किशमिश में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए काली किशमिश से शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। काली किशमिश में फाइबर और आयरन ज्यादा मात्रा में होते हैं। हालांकि, आपको संतुलित मात्रा में दोनों का सेवन करना चाहिए। आप अपनी डाइट में पीली और काली किशमिश दोनों को शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
