Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Zeenat Aman के गले में फंसी बीपी की दवाई, मुश्किल से बची जान, आप न करें ये गलतियां
Zeenat Aman News : गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान हाल ही में अपनी एक पोस्ट के जरिए सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट में जीनत ने एक डरावने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "गोलियों की वजह से घुटती हुई एक बूढ़ी महिला की तरह बोलते हुए मैं आपको बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ।"
जीनत ने खुलासा किया कि एक शूटिंग के लंबे दिन के बाद, जब वह घर लौटीं, तो सोने से पहले ब्लड प्रेशर की दवा लेते समय उनकी सांस अटक गई। दवा गले में फंस गई थी, जिसे न तो निगला जा सकता था और न ही उगला। इस दौरान उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। उन्होंने बार-बार पानी पिया, लेकिन गोली वहीं अटकी रही। जीनत ने अपनी इस घटना को एक चेतावनी के रूप में साझा किया, ताकि लोग दवाइयों को सावधानीपूर्वक लें।

ऐसे आया सेहत सुधार
जीनत अमान ने बताया कि उनका बेटा जहान उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टर ने कहा कि गोली धीरे-धीरे घुल जाएगी। इसके बाद जीनत ने अगले कुछ घंटों तक गर्म पानी पीना जारी रखा। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्होंने इस घटना को सावधानी बरतने की चेतावनी के रूप में साझा किया।
गले में गोली फंस जाएं तो क्या करें?
- साकेत अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रवीण मंगलूनिया के अनुसार, गले में गोली अटकने पर सबसे पहले घबराने के बजाय मानसिक रूप से शांत रहना जरूरी है। गले में फंसी गोली को निकालने के लिए गुनगुने पानी के छोटे-छोटे घूंट लें। यह गोली को नीचे खिसकाने में मदद करता है।
- इसके अलावा, केले का एक छोटा टुकड़ा खाने से भी मदद मिल सकती है। केला चबाने के दौरान बनने वाला स्लाइवा गोली को गलाने में सहायक होता है।
- अगर गोली ऊपरी हिस्से में फंसी हो, तो हल्के से खांसने की कोशिश करें, जिससे गोली बाहर आ सकती है।
- डॉक्टर बताते हैं कि यदि गोली अटकने के 7-10 मिनट में राहत न मिले और सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए समय पर मदद लेना जरूरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
