Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या है पीटोसिस बीमारी, जिसकी वजह से 40 साल बाद जीनत अमान को करवानी पड़ी आंखों की सर्जरी
Zeenat Aman Eye Surgery: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही हैं। कुछ समय पहले ही में जीनत अमान ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस हमेशा ही अपने जीवन और फिल्मों से जुड़े किस्सों को शेयर करती रहती हैं।
अब जीनत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने पीटोसिस नामक बीमारी की वजह से अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए पलक की सर्जरी कराई है। जिसकी वजह से वो 40 साल से जूझ रही थी।

यह पोस्ट किया शेयर
जीनत अमान ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनके छोटे बेटे जहान और उसकी दोस्त कारा ने उन्हें 19 मई को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। इससे एक दिन पहले, 18 मई को उन्होंने एक प्रमुख फैशन मैगजीन के कवर के लिए फोटो शूट किया था। उन्होंने लिखा कि वर्षों से, इस बीमारी के कारण मेरी पलक और भी अधिक झुक गई और कुछ साल पहले समस्या इतनी बढ़ गई कि मेरी दृष्टि में बाधा उत्पन्न होने लगी। मैं देख नहीं पाती थी। अभी वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और उनकी दृष्टि में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि रिकवरी धीमी है और जारी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी दृष्टि में अब बहुत सुधार हुआ है।
क्या है पीटोसिस बीमारी
पीटोसिस नामक बीमारी के कारण आंख की ऊपरी पलकें झुक जाती है, जिससे रोगी को चीजें धुंधली दिखने लगती हैं या दृष्टि खराब हो जाती है। इसे Droopy Eyelid भी कहते हैं।
पीटोसिस की वजह
पीटोसिस एक या दोनों आंखों को प्रभावित कर सकता है. इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें उम्र बढ़ना, नस डैमेज, मांसपेशियों की कमजोरी और कुछ दवाएं शामिल हैं।
पीटोसिस के लक्षण
- आंखों में भारीपन या दबाव
- आंखों से पानी आना
- आंखों में सूखापन
- दृष्टि में धुंधलापन
- सिरदर्द
पीटोसिस का इलाज
इस समस्या का इलाज इसके कारण और लक्षणों पर निर्भर करता है। यदि पीटोसिस का कारण नस डैमेज या मांसपेशियों की कमजोरी है, तो सर्जरी एक विकल्प हो सकता है। सर्जरी में, डॉक्टर ऊपरी पलक को ऊपर उठाने के लिए मांसपेशियों या ऊतकों को मजबूत या स्थानांतरित करते हैं। पीटोसिस एक गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह दृष्टि को प्रभावित कर सकती है। यदि आपको पीटोसिस के लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
