Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कर्नाटक में पहली बार मिला जीका वायरस, गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा घातक, जानें लक्षण और बचाव
Zika virus alert in Karnataka : कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी जिले के करीब स्थित चिक्काबल्लापुर जिले में जीका वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार (2 नवंबर) को बताया कि राज्य में पहली बार मच्छरों की एक प्रजाति में वायरस मिला है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 68 अलग-अलग जगहों पर मच्छरों के शरीर में जीका वायरस की मौजूदगी का परीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने 30 गर्भवती महिलाओं और बुखार के लक्षणों वाले सात व्यक्तियों के रक्त के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए बेंगलुरु भेजा है। फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी क्षेत्र के लगभग 5,000 लोगों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।

आइए जानते हैं कि क्या है जीका वायरस जो गर्भवती महिलाओं और बच्चों को संक्रमित करता है। WHO के मुताबिक जीका वायरस एडीज मच्छर से फैलता है जो दिन के समय काटता है। संक्रमण फैलता का सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को है।
जीका वायरस
जीका वायरस मच्छर के जरिए फैलने वाला वायरस है जो मनुष्यों में कई प्रकार के लक्षण पैदा कर सकता है। यह मुख्य रूप से संक्रमित एडीज मच्छरों के काटने से लोगों में फैलता है, जो दिन के दौरान सक्रिय होते हैं। इस वायरस का नाम युगांडा के जीका वन के नाम पर रखा गया है, जहां इसे पहली बार 1947 में पहचाना गया था।
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित होने का सबसे ज्यादा खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं में होता है। इसका असर जन्म लेने वाले बच्चे पर भी पड़ सकता है। WHO का कहता है कि जहां-जहां जीका के कारण महामारी फैली, वहां गुलिएन-बैरे-सिंड्रोम के मामले बढ़े। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो इंसान में लकवा और मौत की वजह बन सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं में संक्रमण होने पर नवजात में माइक्रोसिफेली और दूसरी जन्मजात बीमारियां हो सकती हैं। इसे कन्जेनिटल जीका सिंड्रोम कहते हैं। यह गर्भवती महिलाओं की प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन बढ़ाने के साथ मिस्कैरेज का खतरा भी बढ़ाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरुरत है।

जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से संक्रमित कई लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं. हालांकि, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें हल्के लक्षणों का अनुभव हो सकता है जैसे:-
बुखार
खुजली
सिरदर्द
ज्वाइंट में दर्द
आंखें लाल होना
मांसपेशियों में दर्द
शुरुआत में जीका वायरस के लक्षण हल्के हो सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे शरीर में वायरस बढ़ता है इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। जीका वायरस के शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं। लेकिन यह सप्ताह भर रह सकते हैं। कई लोगों को तो संक्रमित होने के एक सप्ताह के बाद पता चलता है। यूरिन और ब्लड टेस्ट करवाने के बाद पता चलता है कि व्यक्ति को जीका वायरस हुआ है या नहीं। जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज मच्छर पानी में पनपते हैं। जब एडीज मच्छर जीवा वायरस से संक्रमित व्यक्ति को काटता है तो उसके खून से ट्रांसफर हो जाता है और फिर जीका वायरस हो जाता है।
जीका वायरस से बचाव के टिप्स
जीका वायरस से बचना है तो मच्छर से काटने से बचा कीजिए
घर के आसपास साफ-सफाई रखें मच्छर नहीं पनपेंगे
इस मौसम में फुल स्लीव्स कपड़े पहनने
बिस्तर या मच्छरदानी लगाकर सोएं
प्रेगनेंट महिलाएं खुद को मच्दरों से बचाकर रखें
खुद को हाइड्रेट रखें और जूस या नारियल पानी पीते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
