Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कन्वर्स शूज़ को साफ करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, दिखने लगेंगे नए जैसे
शूज हमारी पर्सनेलिटी को निखारने का अहम हिस्सा है। चाहे किसी वेडिंग में जाना हो या पार्टी में, शूज ने तो मानों अपनी जगह ऐसी बनाई है, कि इसके बिना हमारा लुक कम्प्लीट ही नहीं होगा। जिसमें बात करें कन्वर्स शूज की, तो इसे आजकल के युवा काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।
कन्वर्स शूज को ड्रेस के मुताबिक अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। लेकिन जब बात इनको साफ करने की आती है तो ये एक बड़ा चैलेजिंग काम बन जाता है। यहां हम आपको कन्वर्स शूज को साफ करने के कुछ आसान तरीके बता रहे है।

कैनवास कन्वर्स शूज़ कैसे साफ करें
कैनवास कन्वर्स शूज़ साफ करने से पहले उसकी दोनों लेस हटा दें। फिर शूज पर लगे सूखे कीचड़ या गंदगी को हटाने के लिए अपने हाथों या अपने किसी पुराने टूथब्रश का उपयोग करें। फिर एक सॉफट माइक्रोफाइबर कपड़े या टूथब्रश पर थोड़ा-सा साबुन लगाए। दाग हटाने के लिए ऊपरी हिस्से को धीरे से रगड़ें और शूज़ को अच्छे से साफ करें। अगर दाग गहरे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए स्पेशली दाग हटाने वाले प्रोडक्ट का उपयोग करें। इसके बाद रबर के तलवों को उसी कपड़े और हल्के डिटर्जेंट से, या मेलामाइन फोम स्पंज से साफ करें।
मेलामाइन फोम स्पंज का उपयोग करने के लिए, इसे गीला करें, इसे बहुत अच्छी तरह से निचोड़ें ताकि यह थोड़ा गीला रहे, और खरोंच और दाग को हटाने के लिए इसे बीच के तलवों पर रगड़ें। फिर माइक्रोफ़ाइबर कपड़े को अच्छी तरह से धोकर और निचोड़कर पूरे शूज़ को अच्छे से रगड़ें। इसके बाद इन्हें धूप में सुखाने के लिए रख दें। याद रखें कि किसी भी परिस्थिति में कन्वर्स शूज़ को मशीन में धोने और सुखाने से बचें। वहीं, स्नीकर्स को नया आकार देने के लिए, शूज़ को सुखाते समय उनमें कागज या शू ट्री भर दें।
लेदर कन्वर्स शूज़ कैसे साफ करें
लेदर के कन्वर्स स्नीकर्स को साफ करने से पहले दोनों लेस हटा दें। फिर अपने हाथों या किसी पुराने टूथब्रश की मदद से शूज पर लगी गंदगी को हटाए। अगर गंदगी हटाने के लिए टूथब्रश या अन्य प्रकार के नरम ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि लेदर को खरोंच से बचाने के लिए बहुत ज्यादा प्रेशर ना ड़ालें। फिर एक नम माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का साबुन लगाएं। दाग हटाने के लिए ऊपरी हिस्से को धीरे से रगड़ें और शूज़ को पूरी तरह से साफ करें। अगर गहरे दाग या खरोंच हैं, तो सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा-सा लेदर क्लीनर और कंडीशनर लगाएं और राउंस शेप बनाते हुए स्नीकर को धीरे से पॉलिश करें। फिर रबर के तलवों को उसी कपड़े और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करके, या मेलामाइन फोम स्पंज का उपयोग करके साफ करें। मेलामाइन स्पंज को गीला करें, इसे अच्छी तरह से निचोड़ें ताकि यह थोड़ा नम रहे, और खरोंच और दाग को हटाने के लिए इसे बीच के तलवों पर रगड़ें। एक बार फिर माइक्रोफ़ाइबर कपड़े को अच्छी तरह से धोएं और निचोड़ें ताकि वो बहुत ज्यादा गीला ना रहे। और कन्वर्स को अच्छे से साफ करें। इसके बाद लेदर को साफ, सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाएं और शूज़ में दोबारा लेस लगाएं। मुड़े हुए चमड़े के कॉनवर्स स्नीकर्स को दोबारा आकार देने के लिए, उन्हें कागज या शू ट्री से भरें।
व्हाइट कन्वर्स शूज़ कैसे साफ़ करें
व्हाहट कन्वर्स शूज साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद ले सकते है। इसके लिए एक कांच की कटोरी लें, जिसमें दो चम्मच सिरके में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा ड़ालें और इनमें गुनगुना पानी ड़ालकर हिलाए। आप चाहें तो अपनी जरूरत के हिसाब से मात्रा बढ़ा सकते है। फिर, पुराने टूथब्रश से पेस्ट को शूज़ पर कुछ मिनटों के लिए रगड़ें। यदि आवश्यक हो तो इस प्रक्रिया को दोहराएं। फिर शूज़ को साफ पानी से धो लें और धूप में सुखा दें। अगर आप चाहें तो सिरके की जगह आधा बड़ा चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी मिलाकर शूज़ को साफ कर सकते है। लेकिन ध्यान रहें इस प्रोसेस के दौरान हाथ में दस्ताने जरूर पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
