Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपके घर को एकदम चमका देगें ये 14 तरीके
दीवारों पर दाग, मलिन नालियां, बाथरूम के गंदे दरवाजे आदि के कारण आपका घर सु्अरों के शूकरशाले की तरह लग सकता है। लेकिन चीजों को व्यवस्थित करना और अपने घर को सुंदर बनाना इतना मुश्किल काम भी नहीं है। आपके काम को आसान बनाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू सुझाव देंगें।
साफ घर किसे अच्छा नहीं लगता, लोग साफ घरों की तरीफें करते नहीं थकते। पर बहुत से लोगों को सफाई के नाम से डर लगता है क्योंकि बिजी होने के चक्कर में उनके पास इसके लिये बिल्कुल भी समय नहीं होता। पर घर कि सफाई करना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना आप समझते हैं।

बबल गम को कैसे निकालें
फर्श या दीवार पर से बबल गम को निकालने के लिए, उस स्थान को तोड़ा सा मूंगफली का तेल लगाकर साफ करें। तेल की चिपचिपाहट से बबल गम आसानी से निकल जाएगा।

लकड़ी की चीज़ो पर से मोमबत्ती की मोम को निकालें
हेयर ड्रायर की मदद से मोम को नरम करें। फिर एक पेपर टॉवेल से साफ कर सिरके और पानी के मिश्रण के साथ पोचें।

क्रोम फिक्स्चर
अपने बाथरूम और रसोई घर के क्रोम प्लेटेड फिक्स्चर को चमकाने के लिए फ़ैब्रिक सॉफ़्नर का इस्तेमाल करें। नींबू के गूदे से रसोई के फिक्स्चर को साफ करें।

भरी हुई नालियां
अगर आपकी नाली चिकनाई से भर गई है, तो अपनी नाली में एक कप नमक और एक कप बेकिंग सोड़ा ड़ाले और इसके तुरंत बाद उस में एक गिलास गर्म पानी ड़ालें।

दीवारों पर क्रेयॉनस
जिन के घर में छोटे बच्चे हैं उन्हें पता होगा कि बच्चों को दीवारो पर क्रेयॉनस से घसीटना कितना अच्छा लगता है। इन लकीरों को रबड़ से साफ करें। वैकल्पिक रुप से आप 5 या 10 मिनट के लिए ड्रायर से उन क्रेयॉनस की लकीरों पर बलों करें। फिर एक साफ तौलिए से उस जगह को साफ करें।

स्नानघर के शीशों को चमकाएं
अपने स्नानघर के शीशों को साफ और चमकदार बनाने के लिए, स्पंज पर सफेद सिरके को ड़ाले और उसे अपने शीशों को साफ करें।

फफूंदी को निकालें
अपनी बाथरूम की टाइल्स पर से फफूंदी को निकालने के लिए उन्हें हाइड्रोजन पेरोक्साइड़ से साफ करें। इसे सीधा फफूंदी पर ड़ाले ताकि वह थोड़ी सी नरम हो जाए और फिर किसी साफ कपड़े के साथ पोचें।

दीप छाया
अपनी धूल भरी दीप छाया को रुई से या सूती कपड़े से साफ करें।

ड़िब्बों के तंग ढक्कनों को ढीला करें
बरतन मांजने वाले लेटेक्स दस्तानों से आप बड़ी आसानी से अपने तंग ड़िब्बों के ढक्कनों को खोल पाएंगी।

कैंची तेज़ करें
अपनी कैंची को तेज़ करने के लिए टिन फॉइल की तीन परतों को 10 से 12 बार काटें। कैंची की तीक्षता को परखने के लिए कुछ कागज़ों को काटें।

जिद्दी दाग
जंग जैसे जिद्दी दाग को निकालने के लिए अपने सिंक को बोरेक्स और नींबू के रस से साफ करें। कुछ कम जिद्दी दाग कटे हुए नींबू को रगड़ ने से ही निकल जाएंगे।

स्टेनलेस स्टील के सिंक
स्टेनलेस स्टील के सिंक या उपकरणों को चमकाने के लिए, उन्हें आटे से रगड़े।

चांदी के बरतन चमकाएं
चांदी के बरतन या अन्य चीज़ो को सफेद टूथ पेस्ट से साफ करें। बस थोड़ा सा रगड़ें और फिर पानी से धोलें।

बदबूदार रेफ्रिजरेटर
अपनी फ्रिज से बदबू हटाने के लिए, थोड़ी सी रुई पर वेनिला का अर्क लगाकर उसे फ्रिज के अंदर रखें। यह फ्रिज में बदबू को फैलने से रोकता है।

बेरंगे तौलिए
नए तौलियों को धोते समय, पानी में एक कप नमक ड़लें। ऐसे धोने से तौलियों का रंग नहीं निकलेगा और आपके तौलिए हमेशा नए रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
