Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बारिश में बत्ती जलाते ही घर में घुस आते हैं उड़ने वाले बरसाती कीड़े, इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा
How To Get Rid Of Flying Ants From Home: इस समय देश के लगभग हर हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतना ही इसके साथ कई तरह की समस्याएं भी साथ आती है। बरसात के मौसम को कीड़े-मकौड़े का मौसम माना जाता है। इस मौसम में घर में केंचुए, कनखजूरे और कीड़े-मकौड़े निकलने की समस्या आम होती है। इन्हीं में से एक है उड़ने वाली चीटिंया। बारिश के दिनों में घरों में शाम को बत्ती जलाते ही इनकी भरमार होने लगती है।
रात में घरों की रोशनी देखकर उड़ने वाले चींटे बल्ब के आस-पास चक्कर लगाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में एक के बाद एक करके बल्ब के आसपास ये अच्छी खासी संख्यां में इक्ट्ठे हो जाते हैं।

ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप ना सिर्फ चीटियों को घर से भगा सकते हैं बल्कि बारिश के मौसम में भी उन्हें घर के अंदर आने से भी रोक सकते हैं। आइए जानते हैं उड़ने वाले चीटों को घर से भगाने के तरीके।
एसेंशियल ऑयल स्प्रे करें
उड़ने वाले चीटियों से राहत पाने के लिए घर में एसेंशियल ऑयल यूज करें। एसेंशियल ऑयल की महक से चीटे-चीटियां घर में नहीं आते हैं और जो घर में होते ही वो भी चले जाते हैं। इसके लिए आप एक लीटर पानी लेकर इसमें आधा चम्मच एसेंशियल ऑयल मिक्स करें और इसको किसी स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें। दीवार और दरवाजों पर स्प्रे करें।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
घर से उड़ने वाले चीटों को भगाने के लिए बेकिंग सोडा से भी होममेड स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं। इसके लए 1 लीटर पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर दें। अब इस स्प्रे को खिड़की, दरवाजों और लाइट्स के आस-पास स्प्रे कर दें। इससे चीटे घर के बाहर निकल जाएंगे।
नीम का तेल
बारिश के दिनों में घर को कीड़े-मकोड़ों से सुरक्षित रहने के लिए आप चाहे तो घर में नीम के तेल को स्प्रे कर सकते हैं। आयुर्वेद में उड़ने वाले चींटी और कीड़े-मकौड़े से बचने का ये ही एक आसान उपाय बताया है।
काली स्क्रीन
बारिश के दिनों में रोशनी से कीड़ों को राहत मिल जाती है। घर की खिड़कियां और जालीदार दरवाजों पर काली स्क्रीन लगाने से घर में कीड़े नहीं आते है।



Click it and Unblock the Notifications
