Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Tips For Rat Control : घर के आसपास भी नजर नहीं आएंगे चूहें, आजमाकर देखें ये 5 घरेलू उपाय
Tips For Rat Control : न्यूजीलैंड में इन दिनों चूहों को जड़ से खत्म करने का अभियान चल रहा है। चूहों की वजह न्यूजीलैंड परेशान है। आलम यह है कि इसके खात्मे के लिए सरकार को बड़ी-बड़ी नीतियां बनानी पड़ रही हैं। अगर आप भी चूहों के आतंक से परेशान हैं,
तो यहां आज हम आपको चूहे भगाने वाले ऐसे ही 5 काम के घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसे ट्राई करने के कुछ घंटो के भीतर ही चूहें दुम दबाकर भागते नजर आएंगे और आपके घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे।
बारिश के दिनों में चूहों का आतंक बढ़ जाता है। इन्हें भगाने के लिए घर के कोनों में पिंजरा और रोटी में जहर मिलाकर रख देते हैं। लेकिन कई बार ये चूहे इन पिंजरों के जाल से भी बच निकलते हैं। इन घरेलू उपायों से आप चूहों को घर से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

प्याज
चूहों को प्याज की बदबू अच्छी नहीं लगती है क्योंकि यह उनके लिए टॉक्सिक होती हैं। जो भी चूहों की एंट्रेस है, वहां पर प्याज छीलकर रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखे कि अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो यह उसके लिए भी सही नहीं है।
लाल मिर्च
लाल मिर्च को लंबे समय से इन चूहों और कीटों को भगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। जहां से चूहे आते हैं और जहां भी उन्होंने अपना बिल बना लिया है वहां आप चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च पाउडर छिड़क सकते दें। वहां से चूहें खुद-ब-खुद भाग जाएंगे।
लौंग
लौंग या लौंग का तेल भी चूहों को भगाने के लिए काफी काम की चीज है। लौंग की कलियों को कॉटन के कपड़े में लपेटें और चूहें के आने-जाने वाली जगह पर रख दें। लौंग के तेल का भी इसी तरह इस्तेमाल करें। चूहें दुम दबाकर भाग जाएंगे।
तंबाकू
घर में चूहे के आतंक से परेशान हैं, तो तंबाकू आपके काम आ सकता है। तंबाकू में कई नशीले पदार्थ होते हैं। जिससे इसे खाने के बाद चूहें परेशान हो जाते हैं। और घर से बाहर चले जाते हैं। इसे चूहे खाएं इसके लिए बेसन और थोड़े से घी के साथ इसे मिलाकर उनके बिल या आने जाने वाली जगह पर रख दें, फिर देखिए कमाल।
फिटकरी
चूहों को फिटकरी की गंध भी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर उनके बिल के बास छिड़क सकते हैं। इससे चूहे वह जगह छोड़कर चले जाएंगे।
खाने के सामान को रखें दूर
चूहे घर में तभी तक टिकते हैं, जब तक उनकों वहां खाने का सामान आसानी से मिलता रहता है। ऐसे में जरूरी है आप सभी खाने के सामानों को अच्छी तरह से स्टोर करके रखें। अगर गलती से चूहा आपकी किसी खाने की चीज को मुंह लगा दे तो और अनजाने में अगर आप उस चीज को खा लें तो इंफेक्शन होने का डर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
