Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
उंगली में फंस गई अंगूठी? सोनार के पास जाने के बजाय आसानी से ऐसे निकालें
Remove a Stuck Ring : अक्सर होता है कि सालों से हाथ में पहनी अंगूठी टाइट होने के वजह से उंगली में फंस जाती है। खासकर तब जब उंगली में सूजन आ जाए या गठिया की समस्या हो जाएं।
ऐसे में अंगुलियों में अटकी टाइट अंगूठी को निकालने के लिए लोग सोनार के पास जाकर अंगूठी को कटवा देते हैं लेकिन कुछ आसान और सेफ तरीके हैं, जिसकी मदद से आप बिना दर्द के अंगूठी को उंगलियों से निकाल सकते हैं। जी हां, हम आपको कुछ सिंपल तरीके बता रहे हैं, जो उंगुलियों में अटकी हुई अंगूठी को झटपट निकाल सकते हैं।

तेल या वैसलीन का इस्तेमाल
आप उंगली पर थोड़ा सा तेल या वैसलीन लगा ले और दो मिनट के लिए स्किन को चिकना होने दें। अब अंगूठी को धीरे-धीरे सरकाएं, ये आसानी से बाहर निकाल आएगी।
ठंडे पानी में डुबोएं
कई बार सूजन की वजह से भी अंगूठी को निकालने में परेशानी होती है। सूजन कम करने के लिए कुछ मिनटों के लिए ठंडे पानी में हाथ डुबोकर रखें, फिर अंगूठी निकाल लें।
धागे या रिबन की तकनीक
अंगूठी निकालने के लिए धागे या पतले रिबन को अंगुठी के नीचे डालकर फंसा लें अब उंगली के नाखून की दिशा में हल्का टाइट करते हुए लपेटते जाएं। अब रिबन को धीरे-धीरे अंगूठी को उस दिशा में बाहर खींचें। अंगूठी बाहर आ जाएगी।
साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल
हाथ में अच्छी तरह साबुन या शैंपू लगा लें जिससे स्किन चिकनी और नर्म बन जाए। अब अंगूठी को चारों तरफ घुमाते हुए आगे की ओर सरकाना शुरू करें। अंगूठी आसानी से फिसलकर निकल जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
