Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Kitchen Hacks : फटे दूध को न समझें बेकार, इन स्मार्ट तरीकों से करें रियूज
Amazing Ways to Reuse Split Milk : फटे दूध को न समझें बेकार, ऐसे बनाएं इसे काम काअक्सर घरों में दूध फट जाना एक आम समस्या है। कभी गैस पर चढ़ा दूध उबलते समय फट जाता है तो कभी खराब हो चुका दूध इस्तेमाल से पहले ही फट जाता है।
ऐसी स्थिति में अधिकतर लोग फटा दूध फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे हुए दूध का भी कई तरीकों से उपयोग किया जा सकता है? यह न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि आपकी रसोई और स्किन केयर में भी लाभदायक हो सकता है। आइए जानते हैं फटे दूध के चमत्कारी इस्तेमाल:

1. पनीर बनाने के लिए करें इस्तेमाल
अगर दूध हल्का ही फटा है और उसमें खट्टापन बहुत ज्यादा नहीं है, तो उससे आप आसानी से घर पर पनीर बना सकते हैं। बस फटे दूध को एक सूती कपड़े में छानकर उसका पानी अलग कर लें और कपड़े को कसकर बांध दें। एक घंटे के अंदर आपका फ्रेश और सॉफ्ट पनीर तैयार हो जाएगा।
2. फटे दूध से बनाएं रसगुल्ले और छैना मिठाइयाँ
फटे दूध से आप बंगाली मिठाइयों जैसे रसगुल्ला, छैना टोस्ट, या संदेश भी बना सकते हैं। इसके लिए दूध को छानकर छैना बना लें और उसे गूंदकर मिठाईयों का रूप दें। स्वाद में भी यह काफी अच्छा होता है और बाजार की तुलना में ज्यादा हेल्दी भी।
3. स्किन केयर में करें इस्तेमाल
फटा दूध स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका पानी टोनर की तरह काम करता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। आप इससे फेस पैक भी बना सकते हैं - बेसन में थोड़ा सा फटा दूध मिलाकर लगाएं और सूखने पर धो दें। इससे चेहरे पर निखार आता है।
4. गमलों में खाद के रूप में करें उपयोग
फटे दूध का पानी यानी मट्ठा गमलों की मिट्टी में डाल सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो पौधों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। इससे मिट्टी की उर्वरकता बढ़ती है और पौधे हरे-भरे बने रहते हैं।
5. रोटियों या पराठों के आटे में मिलाएं
अगर दूध थोड़ा ही फटा है तो आप उसे रोटियों या पराठों के आटे में गूंथने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इससे रोटियां सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनती हैं। साथ ही शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है।
6. बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर
फटे दूध को आप बालों में लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसे बालों में लगाकर 20 मिनट छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनते हैं। दूध फटने पर उसे फेंकना एक नुकसानदेह आदत है। यह पोषण से भरपूर होता है और कई घरेलू उपायों में कारगर साबित हो सकता है। अगली बार जब दूध फटे, तो उसे व्यर्थ न जाने दें, बल्कि इन आसान उपायों से उसका पूरा लाभ उठाएं।



Click it and Unblock the Notifications
