Latest Updates
-
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
बचे हुए कॉफी ग्राउंड को ना समझें बेकार, क्लीनिंग एजेंट के रूप कुछ यूं करें इस्तेमाल
आपने संभवतः गार्डन में कीड़ों को भगाने और प्लांटस की ग्रोथ बढ़ाने में कॉफी ग्राउंड के उपयोग करने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी ग्राउंड का उपयोग क्लीनिंग के लिए भी किया जा सकता है?
जी हां, भले ही यह सुनने में आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन कॉफ़ी ग्राउंड - जिसे हम आम तौर पर गन्दा कूड़ा या बेकार का कचरा समझते हैं - क्लीनिंग और रिपेयरिंग एजेंट के रूप में काम कर सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे है कॉफी ग्राउंड्स के ऐसे यूज, जो आपके बड़े काम आएंगे।

पैन को चमकाने में मददगार
कॉफी ग्राउंड बर्तनों और पैन से जिद्दी तेल और ग्रीस सहित जमाव को दूर करने में दो तरह से काम करता है। कॉफ़ी की बनावट इसे थोड़ा घिसने वाला गुण प्रदान करती है जो कुकवेयर की सतह से जले हुए भोजन को साफ़ कर सकती है। ऐसे में बेकिंग सोडा की तरह, टेफ्लॉन या कास्ट आयरन जैसी नॉन-स्टिक बर्तन पर भी इसका उपयोग करना सुरक्षित है। इसके लिए गर्म पानी में साबुन ड़ालकर पैन को एक तिहाई से आधा भरें और इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉफी ग्राउंड डालें। फिर, एक मुलायम स्पंज का उपयोग करके, पैन को धीरे-धीरे साफ़ करें। फिर साफ पानी से धोकर सुखा लें।
ओवन और ग्रिल भी होगा साफ
कॉफी ग्राउंड से ओवन और ग्रिल ग्रेट्स को साफ करने का काम भी आसान हो जाता हैं। इसके लिए 1 से 2 बड़े चम्मच कॉफी ग्राउंड को गर्म पानी के साथ मिलाए। और फिर इसे सिंक में या एक बड़े प्लास्टिक बैग में डालें और इसे ओवन रैक और ग्रिल ग्रेट्स की सफाई के एजेंट के रूप में उपयोग करें। रैक या ग्रेट को 45 मिनट तक भिगोने के बाद, स्पंज से गंदगी को पोंछ लें या बहते पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके ओवन और ग्रिल पर जमा सारी गंदगी हट जाएगी।
फ्रिज की बदबू दूर करें
कई बार खाना लेते समय या रखते समय फ्रिज में खाना गिर जाता है, और अगर उस पर ध्यान देकर साफ ना किया जाए तो ये फ्रिज में बदबू का कारण बन सकता है। तो अगर आप चाहते है कि आपके फ्रिज से बदबू ना आए, तो पहले फ्रिज को अच्छे से साफ करने के बाद, लंबे समय तक रहने वाली गंध को सोखने के लिए उसमें एक छोटा कटोरा या कप को कॉफी ग्राउंड से भरकर रखें। दरअसल, ग्राउंड में मौजूद नाइट्रोजन कार्बन के साथ प्रतिक्रिया करता है, जो कि बदबू को बेअसर कर उसे खत्म करता है।
हाथों से बदबू दूर करें
जिस तरह फ्रिज में दुर्गंध आती है, उसी तरह कॉफ़ी ग्राउंड हाथों पर लहसुन और प्याज जैसे खाद्य पदार्थों की तेज गंध को बेअसर करने में मददगार हैं। इसके लिए बस एक छोटा चम्मच पिसा हुआ पाउडर अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें। कॉफी ग्राउंड धीरे से आपके हाथों को एक्सफोलिएट करेगा, डेड स्किन को हटा देगा और वो नरम और चमकदार दिखने लगेंगे।
लकड़ी के फ़र्निचर और फर्श से खरोंचे हटाए
जब लकड़ी के फर्नीचर या फर्श पर खरोंच लग जाती है, तो कॉफी ग्राउंड का उपयोग फिनिशिंग वापिस पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए ग्राउंड को थोड़ी मात्रा में पानी या कुकिंग ऑयल के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे खरोंचों पर लगाएं। फिर इसे धीरे-धीरे रगड़ें और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, जो इस पर एक्सट्रा कॉफी ग्राउंड लगा हो उसे पोंछ दें और लकड़ी को पॉलिश करके सुखा लें। अगर आप को लगता है कि खरोंचें पूरी तरह से साफ नहीं हुई है तो आप इस प्रक्रिया को फिर से दोहरा सकते है।
चिमनी को करें साफ
चिमनी या चूल्हें की सफ़ाई करना एक बहुत ही बोरिंग और पेचींदा काम है। क्यूंकि इसे किसी भी तरीके से साफ करें उसमें जमा़ राख, धूल या कचरा उड़ता ही है। लेकिन अगर आप चाहते है कि आपका चूल्हा बिना किसी परेशानी के आसानी से साफ हो जाए तो सफाई से पहले उसके ऊपर कॉफी ग्राउंड छिड़कें। ऐसा करने से घंटों में खत्म होने वाला सफाई का काम मिनटों में खत्म हो जाएगा।
.



Click it and Unblock the Notifications