Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बारिश में नाली से घर में घुस आते हैं कॉकरोच, इन 6 घरेलू उपायों से दिखाएं बाहर का रास्ता
Cockroach ko Bhagane ke Gharelu Upay: बारिश के दिनों घर में कॉकरोच की संख्या अचानक से बढ़ जाती हैं। कॉकरोच ज्यादात्तर घरों में बाथरुम या किचन की नाली के रास्ते होते हुए घरों में घुस आते हैं और गंदगी के साथ-साथ बीमारियां भी फैलाते हैं।
वैसे तो कॉकरोच घर के कोने-कोने में नजर आ जाते हैं, लेकिन इनका असली मकसद घर की रसोई में अपना ठिकाना बनाना होता है। अगर आप भी घर में कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं, यहां 6 ऐसे उपायों जो आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं।

नीम स्प्रे
बरसात के मौसम में घर के आस पास गंदगी के वजह से खूब कॉकरोच घर आने लगते हैं। ऐसे में नीम इस समस्या से निजात दिला सकता है। के तेल या पानी को स्प्रे बॉटल की मदद से पूरे घर में छिड़क सकते हैं। यह तरीका भी बहुत कारगर साबित होगा।
कॉफी का इस्तेमाल
कॉफी के उपयोग से कॉकरोचों को आसानी से पकड़ा जा सकता हैं। रात को सोने से पहले कॉफी और शक्कर का का मिश्रण बनाकर एक जार में रख दे। जार को अंधेरे वाली जगह पर रखे कॉफी की खुशबू कॉकरोचों को आकर्षित करती हैं लेकिन कॉफी में कैफीन होने की वजह से कॉकरोच जार में ही मर जाते हैं।
बोरिक एसिड और शक्कर
बोरिक एसिड का उपयोग कॉकरोचों को मारने के लिए किया जाता हैं लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं करे तो ही अच्छा हैं क्योंकि यह एक कीटनाशक हैं जो कि कीटों को डीहाइड्रेट करके उनके पाचन तंत्र को नष्ट कर देता हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आटे और शक्कर की गोलियों में इसे मिलकर कॉकरोचों वाली जगह पर रख दे। शक्कर कॉकरोचों को आकर्षित करती हैं। और यह उनके शरीर में चला जाता हैं।
पुदीने
पुदीने की तेज खुशबू खाने की महक को बढ़ा देता है। लेकिन कॉकरोच के लिए काल से कम नहीं है। पुदीना कॉकरोच को घर से भागने का एक कारगर उपाय हैं। घर में जहां भी कॉकरोच ठिकाना बनाकर रहते हैं, वहां पर पुदीने की पत्तियां रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जायेंगे।
मिट्टी का तेल
मिट्टी का तेल या केरोसिन के प्रयोग से कॉकरोच बहुत तेजी से घर से भागते हैं। केरोसिन को स्प्रे बॉटल में भरकर या फिर पुरानी रखी किसी बोतल में छेद करके बाथरुम की नाली औ किचन सिंक में छिड़क दें। ताकि इसकी गंध से भाग जाये। स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें।
पत्तों
तेज पत्तों को मिक्सी में पीसकर गर्म पानी में मिलाकर पूरे घर में छिड़क दीजिए। इसके इस्तेमाल के बाद घर से कॉकरोच का नामोनिशान मिट जायेगा।
लौंग
लौंग को पीसकर इसको घर के कोने-कोने में छिड़क दीजिए। इसकी हार्ड स्मेल से कॉकरोच घर में तो क्या आस पास भी नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा इस मौसम में आने वाले सभी कीड़े मकौड़े भी घर में नजर नही आयेंगे।



Click it and Unblock the Notifications