Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बेडरूम का करना चाहते है मेकओवर, तो चुनें कम बजट वाले ये वॉलपेपर
जब बात अपने बेडरूम की दीवारों को सजाने की आती है तो अधिकांश भारतीयों के लिए पेन्ट अभी भी सबसे पॉपुलर ऑप्शन है, लेकिन पिछले कुछ सालों में लोगों ने एक दूसरे प्रेक्टिकल ऑप्शन के रूप में लेटेस्ट बेडरूम वॉलपेपर डिजाइनों को चुना है।
वॉलपेपर की सबसे खास बात ये है कि ये कम बजट में आपके बेडरूम का मेकओवर करने में मदद करते है। लेकिन बात ये आती है कि इतने सारे ऑप्शंस में अपने लिए बेस्ट कैसे चुनें। तो यहां हम अलग-अलग च्वाइस के हिसाब से वॉलपेपर डिजाइनिंग आइडियाज बताने जा रहे है, जो यकीनन आपके लिए यूजफुल साबित होंगे।

एक पैटर्न का चयन करते समय, सबसे पहले अपने वाइब पर विचार करें। क्या आप चाहते हैं कि आपकी दीवारें आपकी मौजूदा सजावट के साथ सहजता से मिलें या एक बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट बनें? ये बात हमेशा ध्यान में रखें कि "छोटे पैमाने के पैटर्न पूरे रंग को उभारते हैं। बोल्डर, ग्राफिक पैटर्न या सुंदर पैनल उस जगह का ध्यान केंद्रित करते हैं।
विंटेज लवर्स के लिए
अगर आपको लग्जरी टच पसंद हैं और आपको अपनी सभी पुरानी चीजों से लगाव हैं, तो छोटे पिक्सर्च की याद दिलाने वाला ये मॉडर्न बेडरूम वॉलपेपर आपकी दीवारों को सजाने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। हालांकि, रिच लुक देने के लिए, डीप शेड - चारों दीवार पर ना होकर एक पर रखना समझदारी होगी।
दरअसल डार्क कलर लाइट को एब्जॉब कर लेते है और अगर आपका कमरा छोटा है तो वो भरा हुआ नजर आ सकता है। जबकि, अगर आपने एक बोल्ड, ग्लैमरस और क्लासी बेडरूम वॉलपेपर डिज़ाइन चुना है, तो आपको ध्यान आकर्षित करने के लिए भड़कीली चीजों की आवश्यकता नहीं है। इसलिए वॉल आर्ट का चुनाव सोच-समझकर करें।
ग्लैमरस मिनिमलिस्ट के लिए
यदि आप क्लासी बेडरूम वॉलपेपर डिजाइन को पसंद करते हैं जो बनावटी और मिनिमेलिज्म के बारे में हैं, तो म्यूट पेस्टल में उ लेटेस्ट बेडरूम वॉलपेपर डिजाइनों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। हालांकि, आपकी दीवारों की प्यारी सादगी एक उबाऊ माहौल में तब्दील नहीं होनी चाहिए। इसलिए एक सुपर ग्लैम और कंटेम्पररी वाइब के लिए, ऐसे बेडरूम वॉलपेपर डिज़ाइन चुनें जो मैटालिक/ चमकीले पैटर्न वाले हों।
खुशमिजाज पर्सनेलिटी के लिए
फ्लोरल और स्ट्राइप्स के नार्मल ऑप्शंस के बजाय, यदि आप चाहते हैं कि आपकी बेडरूम की दीवार आपके ऑफबीट, ज़ैनी पर्सनेलिटी को उजागर करे, तो अन्यूज़ल मॉटिफस पर नज़र रखें। उदाहरण के लिए, भले ही रूम के वॉलपेपर डिज़ाइन में कैक्टस, बड़े फूल और घने फल हो, लेकिन ध्यान रहें बेज बैकग्राउंड और जेंटिल कलर पैलेट आपकी दीवार को भड़कीले ना दिखाकर उसे खूबसूरत बना सकते है।
स्टेटमेंट वॉल बनाने के लिए
हर वॉल अपनी कहानी बताती है और चर्चा जारी रखने के लिए स्टेटमेंट वॉलपेपर एकदम सही है। इसलिए एक बोल्ड पैटर्न वाला वॉलपेपर चुनें जो आपकी पर्सनेलिटी को दर्शाता है और आपकी उपस्थिति से अवगत कराता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस प्रकार का वॉलपेपर चुनते हैं, इसे बेडिंग, फर्नीचर और डेकोरेशन के साथ मैच करें ताकि आप अपने लिए एक परफेक्ट रूम तैयार कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
