Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कैक्टस की मदद से कुछ इस तरह सजाएं टैरेस गार्डन
कैक्टस एक ऐसा पौधा है, जिसे बहुत ही कम देखभाल की आवश्यकता होती है। चूंकि अधिकतर कैक्टस की प्रजाति का आवास रेगिस्तान में है, इसलिए उनकी पानी संबंधी आवश्यकताएं भी बहुत कम होती हैं। आप केवल सप्ताह में एक बार पानी देकर भी उनका ख्याल रख सकते हैं। उनकी ग्रोथ के आधार पर, उन्हें काट दिया जाता है, लेकिन अक्सर ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि वे बहुत बड़े नहीं होते हैं। चूंकि इनका रख-रखाव बहुत कम होता है, इसलिए वे पॉपुलर हाउसप्लांट माने जाते हैं। इनकी अलग-अलग प्रजाति होती है, जहां कुछ कैक्ट्स प्लांट्स इनडोर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, वहीं कुछ प्लांट्स की मदद से आप अपनी टेरेस को सजा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो टेरेस के लिए एकदम परफेक्ट हैं-

गोल्डन बैरल
यह एक बैरल या गोलाकार आकार का कैक्टस होता है और इसका आकार परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसके रिब्स से येलो स्पाइक्स निकलती हैं, जिससे इसका एक अलग सुनहरा कलर होता है। कैक्टस की यह प्रजाति टेरेस गार्डन के लिए अच्छी मानी जाती है।

बीवरटेल कैक्टस
16 इंच तक बढ़ते हुए, इसके भूरे-हरे रंग के पैड साइड्स से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, इसके फूल सर्दियों में देर से लेकर शुरुआती गर्मियों तक खिलते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में इस कैक्टस को भी टेरेस गार्डन में जगह दी जा सकती है।

स्ट्रॉबेरी हेजहोग कैक्टस
स्ट्रॉबेरी हेजहोग कैक्टस को स्ट्रॉबेरी कैक्टस, सेंट्स कैक्टस, पर्पल टॉर्च या एंगेलमैन के हेजहोग कैक्टस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बेहतरीन आउटडोर प्लांट है। इसके गोल, हल्के भूरे रंग के गुच्छे स्पाइन्स से भरे होते हैं।

स्टार कैक्टस
यह कैक्टस अपने नाम को पूरी तरह से साबित करता है। छोटे, सफेद डॉट्स के साथ धब्बेदार गुंबद जैसा स्टार कैक्टस देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इसके स्टेम्स आठ सेक्शन में डिवाइड होते हैं। यह कैक्टस की ऐसी प्रजाति है, जो अन्य कैक्टस की तरह स्पाइन्स से ढकी नहीं होती है।

रूबी नेकलेस प्लांट
अगर टेरेस गार्डन के लिए succulent की बात हो तो आप रूबी नेकलेस प्लांट को भी लगा सकते हैं। यह अद्वितीय बीन के आकार के पत्ते के साथ तेजी से बढ़ने वाला succulent है। इसका मुख्य आकर्षण इसके रूबी लाल से बैंगनी रंग के तने हैं। पौधे के ऊपर डेज़ी जैसे पीले फूल देखने में बेहद ही अच्छे लगते हैं। टेरेस गार्डन के अलावा रॉक गार्डन के लिए भी वह एक बेहतर विकल्प हैं।

रेट टेल कैक्टस
अगर आप अपने घर को एक डिफरेंट तरीके से सजाना चाहते हैं तो ऐसे में रेट टेल कैक्टस को लगा सकते हैं। चूहे की पूंछ के समान दिखने वाले मोटे लंबे तनों के कारण यह पौधा निश्चित रूप से आपके मेहमानों को आकर्षित कर सकता है। हैंगिंग बास्केट से नीचे की ओर जाने पर लंबे तने बहुत अच्छे लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications