Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कार्पेट पर चिपके बालों को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सभी के घर में कार्पेट जरूर होता है जिसे साफ करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप उसे धो भी लेते हैं किसी तरह तो भी उस पर आपके या घर के पालतु जानवरों का बाल उससे निकालना मुश्किल हो सकता है।
कार्पेट से बाल निकलने का सबसे आसान तरीका वैक्यूम है, लेकिन अगर आपके घर वैक्यूम नहीं या वो खराब हो गया है तो आप कार्पेट से बाल हटाने के लिए अन्य विकल्पों को भी चुन सकते हैं। आज हम आपको कर्पेट से बाल हटाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने कार्पेट पर लगे बालों को हटा सकते हैं।

कार्पेट पर लगे बाल हटाने के टिप्स
1. लिंट रोलर - कार्पेट से बाल हटाने के लिए आप लिंट रोलर जैसे उपयोगी टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको लिंट रोलर को अपने कार्पेट पर आगे पीछे करना है और बस बाल गायब।
2. रबर के दस्तानें - रबर के दस्तानें आसानी से मार्केट में उपलब्ध होते हैं। इस दस्तानों की मदद से आप कार्पेट से बाल हटा सकते हैं, आपको ये दस्ताने हाथ में पहनकर कार्पेट पर सर्कुलर मोशन में रब करना है। बाल धीरे-धीरे दस्तानों पर चिपक जाएंगे।
3. पेट हेयर रिमूवर - पेट हेयर रिमूवर की मदद से आप कार्पेट से पालतू जानवरों के बाल या अपने बाल भी हटा सकते हैं।
4. गिले कपड़े या नम स्पंज - गिले कपड़े या नम स्पंज पर बाल आसानी से चिपक जाते हैं। ऐसे में आप कपड़े क गिला करके या फिर स्पंज को नम करके अपने कार्पेट पर सर्कुलर मोशन में हाथ चलाना है। बस सारे बाल आपके हाथों में होंगे।
5. कार्पेट रेक का इस्तेमाल - कार्पेट रेक एक खास तरह का उपकरण होता है जिसका इस्तेमाल कार्पेट से बालों को उठाने और हटाने के लिए किया जा सकता है। कार्पेट से बालों को हटाने के लिए आपको आगे-पीछे गति से रेक को चलाते हुए बाल को कार्पेट से हटाना है।
6. टेप - कार्पेट से जानवरों के छोटे बालों को निकलाने के लिए आप टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको अपने हाथ के चारों ओर टेप को लपेटना है। लेकिन ध्यान रहें टेप का चिपचिपा साइड ऊपर की और रखें। ताकि कार्पेट पर लगा बाल कार्पेट से आसानी से हट सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
