Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चूहों ने कुतर दी कार्तिक आर्यन की 4.72 करोड़ की कार, आप ऐसे बर्बाद होने से बचा सकते हैं अपनी कार
Tips To Protect Your Car From Rats : एक्टर कार्तिक आर्यन को लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शौक है। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी 4.72 करोड़ की McLaren GT सुपरकार को चूहों ने नुकसान पहुंचा दिया है। चूहों ने उनकी इस कार के मैट को कुतर कर खराब कर दिया जो उन्हें टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने गिफ्ट की थी। अब कार को रिपेयर कराने के लिए कार्तिक को लाखों रुपये खर्च करने पड़े हैं। वैसे
बॉलीवुड स्टार ही नहीं इस समस्या से कई आम आदमी भी इस समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि Kartik Aryan की कार तरह आपकी कार को भी चूहें नुकसान न पहुंचाए, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप भी अपनी कार को चूहे से बचाने के लिए ट्रिक अपना सकते हैं।

ऐसे कार में घुस जाते हैं
कार में इंजन और AC के लिए कई वेंट दिए होते हैं, जहां से चूहे आसानी से कार के अंदर जाते हैं। गाड़ी में चूहे आने की वजह कार में छूटा हुआ खाने-पीने का सामान होता है, जिसकी गंध सूंघकर चूहे आ जाते हैं। इसके अलावा कार के अंदर से गंदगी और लंबे समय तक इस्तेमाल न करना और अंधेरे में पार्किंग करने के वजह से चूहे कार को अपना घर बना लेते है। वैसे एक वजह और भी है कि बारिश के दिनों में और ठंड से बचने के लिए भी चूहे अक्सर कार को अपना ठिकाना बना लेते हैं।

ये तरीके अपनाएं और कार को बचाएं
- आप रेट रिपलेंट स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गंध की वजह से चूहें कार के आस-पास भी नहीं भटकेंगे।
- रेट रिपलेंट मशीन का इस्तेमाल करके भी चूहे को कार में आने से रोक सकते हैं। इस मशीन की मदद से अल्ट्रासोनिक साउंड निकालती है। कार के आसपास मौजूद चूहे इस मशीन की आवाज से घबराकर दूर भाग जाएंगे।
- कार में नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल करें। इससे चूहे कार में नहीं आयेंगे।
- पेपरमिंट ऑयल की गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती है। इसलिए एक छोटे से कॉटन में पेपरमिंट ऑयल लगा कर कार के अलग-अलग हिस्सों में रख दें। इससे चूहें कार में नहीं आएंगे।
- तंबाकू के पत्तों को भी गाड़ी में रख सकते है क्योंकि इनकी गंध से चूहें भागते हैं।
- गाड़ी की साफ सफाई का ध्यान रखें और पीछे कुछ भी खाने को न छोड़े।
- गाड़ी को अंधेरी जगह पार्क करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
