Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Gol Roti: आपसे नहीं बनती हैं गोल रोटियां! बिना झंझट के आसानी से बनाएं परफेक्ट गोल रोटी
रोटी एकदम गोल बनाना आती हो तो हर कोई तारीफ भी करता है। वहीं, बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जिनकी शिकायत होती है कि उनसे गोल रोटी नहीं बनती है, खासकर न्यूली मैरिड गर्ल, जिन्हें सुसराल में गोल रोटी नहीं बनाने की वजह से अक्सर शर्मिंदगी महसूस होती है।
अगर आप भी एकदम गोल रोटी बनाना चाहती हैं तो कुछ आसान स्टेप्स से ये संभव है। रोटी जिसे लोग फुल्का, चपाती भी कहते हैं, को नरम, गोल और फूली हुई बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।

हाथ से दबाएं
गोल रोटी बनाने के सबसे पहले आप आटे की लोई को लें, इसे गोल लड्डू की तरह बनाकर अपने हाथों से दबाएं। इसे किनारों से बेलते हुए शुरू करें और धीरे-धीरे सेंटर की तरफ से गोल-गोल घुमाएं। थोड़ा-थोड़ा बेलते हुए और उठाकर घुमाकर रखते हुए रोटी बड़ी करते जाएं। अगर रोटी बेलन या चकले पर चिपक रही है तो सूखा आटा दोनों तरफ फिर से लगा लें। फिर रोटी बेलें।
कटोरी की मदद से
अगर लाख चाहकर भी आपकी रोटी गोल नहीं हो रही है, तो बेली हुई रोटी को एक मध्यम साइज की कटोरी से दबाव बनाएं और फिर कटोरी के किनारों पर चाकू से काटकर बाकी आटे को अलग कर लें। जब आप आटे के ऊपर से कटोरी हटाएंगी तो आपकी गोल रोटी तैयार हो जाएगी। वैसे ज्यादातर लोग पुरी बनाने के लिए कटोरी का इस्तेमाल करते हैं, आप चाहे तो रोटी बनाने के लिए प्लेट का इस्तेमाल कर सकती है।

रोटी मेकर से
मार्केट में गोल रोटी बनाने की आज कल कई रोटी मेकर मशीनें मिल रही हैं। आप इसमें आटे की लोई रखकर बस इस मशीन को ऊपर से नीचे दबाइये फिर आप जैसे ही इसे खोलेंगी एक सेकेंड में आपको गोल रोटी बेली हुई मिलेगी। आपको इसे सीधा तवा पर सेंकना है और परोसना है।
रांउड शेपर भी मिलते हैं
बाज़ार में गोल रोटी बनाने के कई राउंड शेपर भी मिलते हैं। इनका दाम भी ज्यादा नहीं होता। आप चकले पर आटे की लोई रखकर उसे बेलें और आसानी से फिर उसे सांचे की मदद से गोल काट लें। गोल रोटी तैयार है। इसे सेकें और खाएं।



Click it and Unblock the Notifications