Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दही हो जाती है बहुत ज्यादा खट्टी, इन टिप्स से कंट्रोल करें दही का खट्टापन
गर्मी का सितम इंसानों के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों पर भी पड़ रहा है। फ्रिज के बाहर रखी खाने की चीजें कुछ ही घंटों में खराब हो जाती है। ऐसे में इन खाने की चीजों को सही तरह से रखना बेहद जरूरी है।
गर्मी के मौसम में खाने के साथ दही, रायता, छाछ, लस्सी लेना लोगों को बेहद पसंद होता है। ये ना सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मी के कारण हाई टेंपरेचर में दही बहुत ज्यादा खट्टी हो जाती है। जिस कारण आपको उसका स्वाद पसंद नहीं आता। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी दही को खट्टी होने से बचा सकते हैं।

दही जमाने का समय करें कंट्रोल
दही जितने समय तक फर्मेंट होती है, उतनी ही खट्टी होती है। दही के खट्टेपन को रोकने के लिए फर्मेंट का समय कम करें। दही के खट्टापन को कम करने के लिए या कंट्रोल में रखने के लिए समय-समय पर दही की जांच करें और इसे चखें। एक बार जब दही का सही स्वाद आ जाएं तो इसके फर्मेंट के समय को कंट्रोल करने या रोकने के लिए इसे फ्रीज में रख दें।
फर्मेंटेशन के लिए सही तापमान का करें इस्तेमाल
जिस तापमान पर दही का फर्मेंटेशन होता है, वह उसके खट्टेपन को प्रभावित कर सकता है। सही तापमान दही को तेजी से फर्मेंट होने और दही की खटास को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। फर्मेंटेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 37-43°C का सामान्य तापमान बनाए रखने की कोशिश करें। एक समान तापमान बनाए रखने के लिए आप दही बनाने वाली मशीन का उपयोग कर सकते हैं या कंटेनर को गर्म तौलिये में लपेट सकते हैं या फिर आटे के बर्तन में उसे रख सकते हैं।
दही जमाने के लिए फ्रेस जावन का इस्तेमाल करें
दही जमाने के लिए इस्तेमाल करने वाली सामग्री की गुणवत्ता और ताजगी दही के स्वाद को प्रभावित कर सकती है। दही बनाने के लिए ताजा, अच्छी गुणवत्ता वाले दही का इस्तेमाल करें। ऐसे दही का उपयोग करने से बचें जो खराब होने वाला हो, या फिर कई दिनों पुराना हो।
साफ बर्तन का करें इस्तेमाल
दही बनाने के लिए आप जिस कंटेनर का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह साफ और बैक्टीरिया फ्री होना चाहिए। कंटेनर खराब या गंदा नहीं होना चाहिए। गलत बर्तन का इस्तेमाल आपके दही में ज्यादा खट्टापन पैदा कर सकता है। इसलिए जिस बर्तन में दही जमाने जा रहे हैं, उसे गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें और दही जमाने से पहले अच्छी तरह सुखा लें।
दही जमने के बाद तुरंत फ्रीज में रखें
जब आपकी दही अच्छे से जम जाए तो उसे ज्यादा खट्टा होने से बचाने के लए तुरंत फ्रीज में रख दें। ठंडा तापमान दही के स्वाद को बनाए रखने और ज्यादा खट्टेपन को विकसित होने से रोकने में मदद करता है।
ध्यान रहे कि दही का स्वाद हल्का खट्टा होता है। लेकिन अगर आपकी दही बहुत ज्यादा खट्टी हो जाती है तो इन टिप्स की मदद से आप उसे ज्यादा खट्टा होने से रोक सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
