Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Microwave Vs OTG: कौन सा है आपके किचन के लिए बेस्ट और दोनों में क्या है फर्क?
Microwave Vs OTG: आजकल किचन के काम को आसान बनाने के लिए ओटीजी और माइक्रोवेव का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। दोनों का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। ओवन आमतौर पर बेकिंग, रोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि माइक्रोवेव का मुख्य उद्देश्य खाना गर्म करना और हल्के-फुल्के डिश तैयार करना है। अगर आप बेकिंग के शौकिन हैं या समय लेकर खास डिश तैयार करना चाहते हैं, तो ओटीजी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
वहीं, अगर आपको जल्दी खाना गर्म करना या नाश्ता तैयार करना है, तो माइक्रोवेव एक हैंडी और जल्दी काम करने वाला उपकरण है। सही डिवाइस का चुनाव आपकी जरूरतों और किचन में उस उपकरण के उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है। ओटीजी और माइक्रोवेव के बीच के अंतर को समझकर आप अपने घर के लिए सबसे उपयुक्त डिवाइस चुन सकते हैं।

क्या है ओटीजी ओवन?
ओटीजी ओवन एक छोटे ट्रेडिशनल ओवन जैसा है, जिसका मतलब है ओवन, टोस्टर और ग्रिल। इसमें खाने को गर्म करने के लिए हीटेड कॉयल का उपयोग होता है। ओटीजी में थर्मोस्टेट होता है, जो टेंप्रेचर को नियंत्रित करता है ताकि खाना सही तरीके से पक सके। यह बेकिंग, ग्रिलिंग और टोस्टिंग के लिए आदर्श है।
माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव ओवन खाना पकाने में तेजी लाता है और कम समय में कुकिंग, ग्रिलिंग, बेकिंग और डिफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इसमें ऑटो कुक फंक्शन भी होता है, जिससे पहले से सेट मेन्यू के अनुसार खाना आसानी से तैयार हो जाता है। यह बहुउपयोगी उपकरण है, खासतौर पर व्यस्त जीवनशैली के लिए उपयुक्त।
माइक्रोवेव और ओटीजी ओवन में अंतर?
- माइक्रोवेव और ओटीजी ओवन में कई अंतर हैं। यदि आपका परिवार बड़ा है, तो ओटीजी ओवन बेहतर विकल्प है क्योंकि इसमें अधिक स्पेस होता है, जबकि माइक्रोवेव का रोटेटिंग सरफेस छोटा होता है और बड़े परिवार का खाना बनाना मुश्किल हो सकता है।
- प्री-हीटिंग के मामले में, ओटीजी ओवन को गर्म होने में 15-20 मिनट लगते हैं, जबकि माइक्रोवेव ओवन सिर्फ 5 मिनट में प्रीहीट हो जाता है। छोटे परिवार और जल्दी खाना पकाने के लिए माइक्रोवेव उपयुक्त है, जबकि बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए ओटीजी बेहतर है।
- माइक्रोवेव ओवन को ओटीजी ओवन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें बेकिंग और ग्रिलिंग के ऑप्शन होते हैं। हालांकि, ओटीजी ओवन में माइक्रोवेव की तरह रिहीट और डिफ्रॉस्टिंग की सुविधा नहीं होती। माइक्रोवेव ओवन ज्यादा विविधता और जल्दी काम करने में सक्षम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
