Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
फ्रिज में रखे-रखे सूख गए हैं नींबू, इन्हें फेंकने की बजाय ऐसे इस्तेमाल में लें
Dried Lemon Hacks: अक्सर हम खरीदारी करते वक्त एक साथ कई मात्रा में नींबू ले आते हैं लेकिन कई बार इस्तेमाल में नहीं आने की वजह से यह फ्रिज में पड़े-पड़े सूख जाते हैं, जिसमें एक बूंद भी रस नहीं बचता है और अजीब से कड़वे स्वाद की वजह से हमकों नींबू फेंकने पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन नींबू को फेंकने की बजाय किचन में दूसरी चीजों में इस्तेमाल ले सकते हैं। आइए जानते हैं सूखे नींबू को इस्तेमाल में कैसे लें।
गले की खराश को करें दूर
सूखे पड़ गए नींबू में थोड़ा सा सेंधा नमक के साथ थोड़ा सा सूखे हुए या ब्राउन हो चुके नींबू का रस लेने से गले की खराश दूर होती है और साथ ही साथ ये पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। सूखे हुए नींबू में कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फॉसफोरस, पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं जो आपके शरीर को फायदा दे सकते हैं।

चॉपिंग बोर्ड क्लीन करें
किचन में रखा चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल रोज़ाना बहुत सारे काम करते हैं और इसकी सफाई भी बहुत जरूरी है। आप इसकी सफाई सूखे हुए नींबू से कर सकते हैं। आप नींबू को बीच में से काट लें और फिर उससे चॉपिंग बोर्ड को साफ करें।
ब्लेंडर की सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल-
ब्लेंडर में रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाली चीजों को पीसते हैं जिस वजह से इसमें चिकनाई जमी रह जाती है। ऐसे में आप ब्लेंडर की सफाई के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चुटकी बेकिंग सोडा के साथ आप सूखे नींबू के छिलके को ब्लेंडर में रगड़िए। ऐसे में आपके ब्लेंडर की सफाई बहुत ही अच्छी तरह से हो जाएगी। भले ही आपने उसमें कुछ भी पीसा हो। चाहें तो इसके बाद नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी से साबुन लगाकर साफ कर लें, ऐसा करने से इसमें रही बदबू भी चली जाएगी।

फुट स्क्रब के लिए करें इस्तेमाल-
सूखे हुए नींबुओं को फुट स्क्रब के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इन्हें ऐसे ही काटकर अपने पैरों और एड़ियों पर रगड़ें। ये आपके पैरों को बहुत अच्छे से साफ कर देगा और पैर चमक उठेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
