Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
लांड्री डिटर्जेंट है कमाल का क्लीनिंग एजेंट, इन चीजों को साफ करने में आएगा काम
अगर आप ऐसा सोचते है कि कपड़े धोने के डिटर्जेंट का काम सिर्फ कपड़े धोने तक ही सीमित है तो आप गलत सोचते है। क्यूंकि डिटर्जेंट पाउडर की मदद से आप एक नहीं बल्कि कई चीजों की सफाई कर सकती हैं।
जी हां, एंजाइमों और सर्फेक्टेंट से तैयार, कपड़े धोने का डिटर्जेंट एक ऐसा क्लीनिंग एजेंट है जो चुटकियों में अन्य कामों को आसान बना देता है। आइए जानते हैं डिटर्जेंट की मदद से हम किन-किन चीजों की सफाई कर सकते है?

कारपेट और सोफा
जब कारपेट और सोफे पर कोई चीज गिर जाती है तो उसे साफ करने के लिए उसे हर बार ड्राइक्लीन में देना संभव नहीं है। तो अगर आप कम खर्च में ये दाग हटाना चाहते है तो एक चम्मच लिक्विड लांड्री डिटर्जेंट लें। फिर उसे पानी की एक छोटी कटोरी में डालकर घोल लें, फिर इस घोल में एक हल्के रंग का कपड़ा डुबोएं और दाग पर लगाकर उसे साफ़ करें। फिर, कपड़े को साफ पानी से धो लें और डिटर्जेंट हटाने के लिए उस जगह पर अच्छी तरह से घूमाए, ताकि सारा डिटर्जेंट निकल जाए और समय के साथ यह काला ना पड़ जाए।
आउटडोर फर्नीचर
प्लास्टिक से लेकर लकड़ी और कपड़े तक सभी प्रकार के आउटडोर फर्नीचर को कपड़े धोने वाले लिक्विड डिटर्जेंट से साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक कपड़े या ब्रिसल वाले ब्रश को डिटर्जेंट के घोल में डुबोएं और इसका उपयोग बाहरी कुर्सियों, टेबल और छतरियों से गंदगी, मैल और फफूंदी हटाने के लिए करें। सफाई के बाद आउटडोर फर्नीचर को अच्छी तरह धो लें और धूप में सूखने दें।
कंक्रीट और अन्य बाहरी सतहें
ड्राइववे, गैराज या अन्य बाहरी सतहों से तेल के दाग हटाने के लिए लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट की थोड़ी मात्रा सीधे दाग पर डालें और कड़े ब्रिसल वाले ब्रश से उस जगह को साफ़ करें। फिर, डिटर्जेंट को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पाइप या पावर वॉशर से उस जगह को धो लें।
बच्चों के खिलौने
कपड़े धोने का डिटर्जेंट बच्चों के खिलौनों से कीटाणुओं और बैक्टीरिया हटाने में भी मदद करता है। इसके लिए बच्चों के खिलौनों को गर्म पानी में घोले गए लांड्री डिटर्जेंट में भिगोए। बच्चों के सॉफ्ट खिलौने, जैसे डॉल या एनिमल, को भी इसी सोल्यूशन का उपयोग करके साफ किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें, उन्हें भिगोने के बजाय, लिक्विड डिटर्जेंट में एक सॉफ्ट कपड़ा डुबोएं और धीरे से रगड़कर इन खिलौनों को साफ करें।
बाथटब
बायो-बेस्ड मिट्टी को हटाने के लिए तैयार किए गए कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट में मौजूद इंग्रीडेंट एक प्रभावी बाथटब क्लीनर का भी काम करता हैं। जिसे बनाने के लिए आपको 5 बूंद डिटर्जेंट लिक्विड को एक पानी में मिलाकर मिक्स करना होगा। इसके बाद धीरे-धीरे इस मिश्रण को बाथटब में ड़ालें। फिर ब्रश की मदद से बाथटब को साफ करें। थोड़ी देर बाद ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। फिर पानी डालने के बाद आपका बाथटब पूरी तरह साफ हो जाएगा।
ड्रेनेज सिस्टम
कपड़े धोने के डिटर्जेंट और गर्म पानी के कॉम्बीनेशन से ड्रेनेज में आने वाली रुकावटों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए नाली में ¼ कप लिक्विड लांड्री डिटर्जेंट डालें और थोड़ा-सा व्हाहट विनेगर ड़ालें। और 15 से 20 मिनट तक उसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर नाली में सावधानी पूर्वक गर्म पानी ड़ालें। वहीं अगर आपके बाथरूम की नालियों से पानी बाहर नहीं जा रहा तो एक कटोरे में ½ कप लिक्विड या पाउडर डिटर्जेंट डालें और इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर, सावधानी से उबलते पानी डालें और ब्लॉक हो चुकी नाली को साफ करने के लिए फ्लश कर दें।
हाथ और बर्तन
अगर आपके घर में हैंड सोप या बर्तन धोने का सोप खत्म हो गया है, तो आप कपड़े धोने वाले लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते है। कपड़े धोने का डिटर्जेंट विशेष रूप से हाथों से मोटर तेल या पेंट जैसे जिद्दी दागों को हटाने में प्रभावी होता है।
.



Click it and Unblock the Notifications
