Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई करते हुए मकड़ी का जाला हटाने के हैक्स, नहीं करने पड़ेगी ज्यादा मेहनत
दिवाली की सफाई के शुरु करते वक्त दिमाग में एक ही चीज होती है कि घर का कोना-कोना चमकाना है लेकिन जैसे ही सफाई शुरु करते है। घर के कोने-कोने में मकड़ी के जाले देखकर ही सिर चकराने लगताहै।
मकड़ी के जाले अक्सर कोनों, दीवारों, और छतों पर जमा हो जाते हैं और सफाई में मुश्किल पैदा करते हैं। हालांकि, कुछ ईजी घरेलू हैक्स की मदद से आप मकड़ी के जाले आसानी से हटा सकते हैं और उन्हें दोबारा बनने से रोक सकते हैं। यहां हम आपको काम की टिप्स बता रहे हैं, जो आपके बहुत काम आ सकते हैं।

वैक्यूम क्लीनर का उपयोग
मकड़ी के जाले हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर सबसे आसान तरीका है। इसमें लगे ब्रश अटैचमेंट का उपयोग करके कोनों और ऊँची जगहों से जाले आसानी से हटाए जा सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर के बाद जाल को डिस्पोजल बैग में बंद करके बाहर फेंक दें, ताकि मकड़ियां घर में वापस न आएं।
सफाई ब्रश और झाडू
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो एक लंबा हैंडल वाला झाड़ू या ब्रश भी मददगार हो सकता है। ब्रश को हल्के हाथ से मकड़ी के जालों पर घुमाएं ताकि वे हट जाएं। इसके बाद जालों को फेंक दें।
माइक्रोफाइबर कपड़ा
एक माइक्रोफाइबर कपड़े को किसी लाठी या छड़ी पर लपेटकर मकड़ी के जाले आसानी से हटाए जा सकते हैं। यह कपड़ा जाले को अच्छी तरह से पकड़ लेता है और बिना गंदगी फैलाए उन्हें साफ कर देता है।
सिरके और पानी का मिश्रण
सिरके का उपयोग मकड़ी के जाले साफ करने और मकड़ियों को दूर रखने के लिए बहुत प्रभावी है। 1 भाग सिरका और 1 भाग पानी को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डालें। इसे मकड़ी के जाल वाले स्थानों पर छिड़कें। सिरका मकड़ियों को दूर भगाने में भी मदद करता है, जिससे जाले दोबारा नहीं बनते।
नींबू का रस
नींबू के रस का छिड़काव मकड़ियों को दूर भगाने में मदद करता है। मकड़ी के जाल हटाने के बाद, उन जगहों पर नींबू के रस का छिड़काव करें। नींबू की महक मकड़ियों को पसंद नहीं होती, जिससे वे वहां दोबारा नहीं आतीं।
पानी और बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी का घोल मकड़ी के जाले हटाने और मकड़ियों को दूर रखने में कारगर है। 2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा को 1 कप पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डालें और इसे मकड़ी के जालों पर स्प्रे करें। जाले आसानी से हट जाएंगे और मकड़ियां वापस नहीं आएंगी।
लैवेंडर ऑयल का स्प्रे
मकड़ियों को लैवेंडर की महक पसंद नहीं होती। आप लैवेंडर ऑयल और पानी का मिश्रण बना सकते हैं। इसे मकड़ी के जाल हटाने के बाद उन जगहों पर छिड़कें, जहाँ मकड़ियां अक्सर जाले बनाती हैं। इससे मकड़ियां दोबारा वहां नहीं आएंगी।
प्लास्टिक बैग का उपयोग
छोटे या कोने वाले स्थानों से जाले हटाने के लिए आप एक प्लास्टिक बैग का उपयोग कर सकते हैं। एक हाथ में बैग खोलें और दूसरे हाथ से झाड़ू या ब्रश की मदद से जाले हटाएं, ताकि वे सीधे बैग में चले जाएं। इससे गंदगी फैलने से बचेगी।
मकड़ी के प्रवेश रोकना
मकड़ी के जाले से छुटकारा पाने के बाद मकड़ियों के घर में प्रवेश करने के रास्तों को बंद करें। दरवाजों और खिड़कियों के चारों ओर की दरारें और छेद सील करें। कीटनाशक का छिड़काव भी कर सकते हैं।
हल्के साबुन और पानी से सफाई
मकड़ी के जाले हटाने के बाद उन जगहों को साबुन और पानी से साफ करें। इससे जगह साफ हो जाएगी और मकड़ियों के लिए आकर्षक नहीं रहेगी। इन हैक्स की मदद से आप मकड़ी के जाले आसानी से हटा सकते हैं और उन्हें वापस आने से रोक सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
