Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Diwali Special Rangoli: घर की चौखट को सजाने के लिए जरुर बनाए दिवाली पर रंगोली, ये रही 5 बेस्ट डिजाइन
Diwali Special Rangoli Designs : हिंदू धर्म में पांच दिन का दीपोत्सव काफी महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाते हैं। दीप पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। नाम से ही स्पष्ट है कि दिवाली दीपों का पर्व है। इस त्योहार में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
माना जाता है कि मां लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर वास करती हैं। इसलिए दिवाली आने से कुछ दिनों पहले ही साफ सफाई की जाती है। इसके साथ ही घर की सजावट होती है। फूलों, लाइट्स और रंगोली से घर के द्वार, दीवार को सजाते हैं। रंगोली किसी भी पर्व में सजावट का पारंपरिक तरीका है। दिवाली के दिन घरों के आंगन और द्धार के सामने आकर्षक और सुंदर रंगोली डिजाइन से सजाई जाती है। अगर इस दिवाली आप भी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप भी अपने चौखट को इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन से तैयार कर सकते हैं।

मिक्स एंड मैच रंगोली
घर के आंगन में मिक्स एंड मैच रंगों से सुंदर सी आकृति बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन के आसपास दीपों को जलाकर इस तरह की रंगोली डिजाइन में अलग-अलग रंगों के इस्तेमाल से रंगोली बहुत खूबसूरत लगेगी।

फ्लोरल रंगोली
आप दीवाली पर रंगों की जगह फूलों से रंगोली तैयार कर सकती हैं और इसमें आप बहुत सारे रंग बिरंगे फूलों से अच्छी सी आकृति तैयार कर सकती हैं। इसके आसपास खूब सारे दियें लगाकर इसे संदर बना सकते हैं।

दियों से तैयार रंगोली
दीवाली दियों का त्योहार है। इस मौके पर आप रंगो और दियों से मिलाकर खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकते हैं।

कलरफुल रंगोली
दियो, रंगों और फूलों को मिलाकर आप घर के आंगन में यह रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। यह रंग बिरंगी रंगोली डिजाइन आपके घर के आंगन की खूबसूरती बढ़ा देगा।

दिया डिजाइंस रंगोली
दिवाली पर दियें के प्रतीक के तौर पर आप यह दीपक की डिजाइन वाली रंगोली भी बना सकती हैं। यह बहुत खूबसूरत दिखेगी।



Click it and Unblock the Notifications
