Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi Decor 2024: होली पर करनी है घर की सजावट, यहां से लें यूनिक आइडियाज
Holi Decoration Ideas for Home : होली का त्योहार हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आता है। रंगों के इस त्योहार पर हर कोई जमकर मस्ती करता है। यहां तक कि इस खास त्योहार पर लोग अपने घर में पार्टी भी देते हैं। वैसे जब बात पार्टी की हो तो आपको मेन्यू से लेकर डेकोर पर ध्यान देना पड़ता है डेकोरेशन माहौल को और भी खास बना देता है। जब होली के लिए घर को सजाना हो, तो आपको कुछ हटकर प्लान करना चाहिए।
डेकोरेशन कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसमें होली के वाइब्रेंट कलर और पॉजिटिविटी महसूस हो। होली डेकोरेशन के लिए आप ना केवल कुछ अलग-अलग डेकोर पीसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि खुद घर पर भी कुछ डेकोर आइटम्स को तैयार कर सकते हैं और अपने घर को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। इस साल अगर आप भी अपने घर पर होली पार्टी प्लान कर रहे हैं और एक अलग अंदाज में अपने घर को सजाना चाहते हैं तो ये आइडियाज यकीनन आपके काम आएंगे-

कलरफुल परदों का करें इस्तेमाल
होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है, इसलिए जब होली पर डेकोरेशन किया जाए तो आपको अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चाहे बात इनडोर की हो या आउटडोर की, आप कलरफुल परदों की मदद से स्पेस को एक वाइब्रेंट लुक दे सकते हैं। होली के खास मौके पर आप घर की दीवारों पर लगे परदों को बदलिए। वहीं गार्डन एरिया में अगर आप पार्टी दे रहे हैं तो वहां पर लगे स्टॉल्स को भी कलरफुल परदों की मदद से सजाया जा सकता है।

होली थीम वॉल हैंगिंग
होली पर डेकोरेशन करते समय आप एक होली थीम वॉल हैंगिंग भी बना सकते हैं। कुछ होली से जुड़ी आइटम्स जैसे पिचकारी, कलरफुल बैलून या फिर कलरफुल हैंड पेंट की मदद से खूबसूरत वॉल हैंगिंग तैयार करें। इन्हें घर पर रखी कुछ आइटम्स की मदद से ही तैयार किया जा सकता है। होली थीम वॉल हैंगिंग ना केवल देखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि आपके होम डेकोर को एकदम यूनिक लुक भी देती हैं।

सेट करें होली प्ले एरिया
जब आप होली पार्टी करते हैं तो एक जगह पर सभी कलर्स, पानी, पिचकारी आदि को रखा जाता है। कोशिश करें कि आप उस स्पेस को थोड़ा अलग टच देने की कोशिश करें। आप वहां पर लगे स्टॉल पर ना केवल अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें, बल्कि कुछ अच्छी लाइन्स को यूज करें। साथ ही साथ, आप उस सेंटर एरिया को डेकोरेट करने के लिए कुछ प्रॉप्स का इस्तेमाल करें।

बैलून की लें मदद
होली पर हम सभी बैलून मतलब गुब्बारों से जरूर खेलते हैं। तो अब अगर आप होली डेकोरेशन कर रहे हैं तो उसमें गुब्बारों की मदद ली जा सकती हैं। आप कई अलग-अलग रंगों के गुब्बारों को एक पैटर्न में सजाकर इनडोर व आउटडोर दोनों को डेकोरेट कर सकते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप होली पार्टी में उनके लिए अलग से कलर कॉम्पीटिशन भी रख सकते हैं। यह बच्चों को रंगों से जोड़ने और एक खास तरह से होली मनाने का एक आसान तरीका है। इस तरह की होली बच्चे एन्जॉय भी करेंगे और यह उनके लिए सेफ भी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
