Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
DIY : घर में रखी इन चीजों से बनाएं Toilet Cleaner, पीले दाग-धब्बे हो जाएंगे मिनटोंं में गायब
homemade toilet : क्या टॉयलेट को साफ करने वाले क्लीनर का खर्चा आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है। क्या आप चाहते है कि कम कीमत में आपको ऐसी चीज मिल जाए जिससे आपका टॉयलेट ना सिर्फ साफ दिखे बल्कि उसमें से बढ़िया खूश्बू भी आए। तो यहां हम आपको बताने जा रहे है कि होममेड टॉयलेट बाउल क्लीनर बनाने के 3 तरीके। यकीन मानिए, इन क्लीनर का इस्तेमाल करने से हर फ्लश में टॉयलेट साफ लगेगा और खुशबू भी अच्छी आएगी।

साथ ही जो मेहमान आपके घर में आएंगे वो बाथरूम की सफाई और उसमें आने वाली खूश्बू से काफी इम्प्रेस हो जाएंगे। आइए जानते है होममेड टॉयलेट क्लीनर कैसे बनाया जाता है।
टॉयलेट बाउल क्लीनर बनाने का पहला तरीका
सामग्री
एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
एक बड़ा चम्मच विनेगर
एक छोटा चम्मच टी ट्री ऑयल
एक बड़ा चम्मच सिट्रिक एसिड
एक रेपेलेंट रिफिल
बनाने का तरीका
सबसे पहले सिट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा को एक छोटे बाउल में डालकर मिला लें। फिर इसमें विनेगर और ट्री ट्री ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। सारा मिश्रण जब अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे छलनी की मदद एक कंटेनर में डालकर टाइट ढक्कन लगाकर बंद कर दें।
यूं इस्तेमाल करें टॉयलेट बाउल क्लीनर
इस मिश्रण को दो तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला, इसे आप फ्लश के डिब्बे में डाल सकते हैं। जबकि दूसरा तरीका है, इसे रेपेलेंट रिफिल में स्टोर करके रखें। फिर फ्लश के टॉयलेट बाउल में इस रिफिल को उल्टा करके रख लें। इससे यह पानी के साथ मिक्स होता रहेगा और हर फ्लश में बाथरूम साफ होगा।
टॉयलेट बाउल क्लीनर बनाने का दूसरा तरीका-
सामग्री
- एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- एक रेपेलेंट रिफिल
- दो बड़े चम्मच विनेगर
- एक बड़ा चम्मच टॉयलेट क्लीनर
बनाने का तरीका-
एक कटोरी में पहले 1 चम्मच क्लीनर डालने के बाद उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। ऐसा करने के बाद जब इसमें झाग बनने लगे, तो थोड़ी देर के लिए उसे ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इसमें विनेगर डालकर फिर अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें। फिर इस मिश्रण को रेपेलेंट रिफिल के अंदर डालकर रिफिल को टाइट बंद करें और उल्टा करके फ्लश में डाल दें।
टॉयलेट बाउल क्लीनर बनाने का तीसरा तरीका-
सामग्री
1 कप- सफेद सिरका
1 कप- ग्लिसरीन
1 बोतल- कोल्ड ड्रिंक्स
3 नींबू का रस
2 चम्मच- जैतून का तेल
बनाने का तरीका
ग्लिसरीन से क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक खाली बोतल लें। फिर इसमें सिरका डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें अन्य नींबू का रस, ग्लिसरीन और तेल डालें और स्टोर करें। इस क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
मार्केट में मिलने वाले टॉयलेट क्लीनर और होममेड बाउल क्लीनर में क्या है अंतर?
दरअसल, टॉयलेट क्लीन करने के लिए जो प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं, उनमें हार्श केमिकल होते हैं। जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। इन क्लीनर्स में अक्सर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और क्लोरीन ब्लीच जैसे दो कास्टिक केमिकल्स होते हैं। इन केमिकल्स के सही तरीके से इस्तेमाल या यूं कहें अत्यधिक इस्तेमाल के कारण नाक और आंखों में जलन हो सकती है। जबकि घर में बने क्लीनर में किसी तरह का कोई हार्मफुल कैमिकल नहीं होता। ये ना आपको आंखों पर बुरा असर ड़ालते है ना ही आपके नाक पर। बल्कि ये स्किन फ्रेंडली क्लीनर होते है। ऐसे में अगर मार्केट के टॉयलेट क्लीनर और होममेड क्लीनर के बीच तुलना की जाए तो दोनों में से होममेड टॉयलेट क्लीनर बेहतर कहा जा सकता है।
होममेड टॉयलेट क्लीनर इस्तेमाल करने के फायदे
जब होममेड टॉयलेट क्लीनर की बात आती है, तो आपको बता दें ये सुरक्षित होते हैं। इन्हें बाथरूम में रखे जाने वाले जरूरी आइटम्स के साथ रखने में भी दिक्कत नहीं होती और ना ही इसकी वजह से टॉयलेट सीट खराब होती हैं। बल्कि इनके इस्तेमाल से टॉयलेट सीट पर यूरिन की वजह से पीले दाग बन जाते है, वो भी साफ हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
