Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Do's and Don'ts Of Lift: लिफ्ट इस्तेमाल में बरतें सावधानी, फंसने पर जानें क्या करें?
बहुमंजिला बिल्डिंग में रहने वालों का लिफ्ट के बिना काम नहीं चलता हैं। लेकिन क्या आपको पता है उतरने और चढ़ने के लिए बहु मंजिला बिल्डिंगों में लिफ्ट जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके लिए ये जानना कि आप लिफ्ट की कार्यप्रणाली को ठीक से समझें।
कई बार लिफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने, गिर जाने या फिर अचानक बंद हो जाने की खबरें आती हैं। आपके साथ भी ऑफिस, घर या कहीं किसी जगह लिफ्ट में अटक जाने या फंस जाने की खबरे भी सामने आती है। आइए जानते हैं लिफ्ट में फंस जाने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

लिफ्ट के इस्तेमाल से पहले रखें सावधानी
जल्दबाजी के चक्कर में ओवरलोडिंग न करें। एक बार में लोगों को ले जाने की लिफ्ट की एक सीमा होती है उसका पालन करें।
लिफ्ट में फंसने पर सबसे पहले अलार्म बटन का इस्तेमाल करें और इसके बाद फोन से अपने करीबियों को फंसने की सूचना दें।
जिन लिफ्टों का अक्सर इस्तेमाल करते हैं पता करें कि उनकी सर्विसिंग समय से हुई है या नहीं। क्योंकि रेगुलर सर्विसिंग से लिफ्ट में तकनीकी खराबी की समस्या कम होती है।
लिफ्ट में फंसने पर क्या करें?
इसके अलावा लिफ्ट में लगे फोन का इस्तेमाल करके सुरक्षा गार्डों को भी सूचित करें।
लिफ्ट में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर तत्काल उसका रख-रखाव करने वालों को सूचित करें।
लिफ्ट के रोकने के लिए बार-बार बटन को न दबाएं।
लिफ्ट की खराबी कि शिकायत करने पर अगर सुनवाई नहीं होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
अंदर से लिफ्ट के दरवाजे खोलने और हाथ रोकने का प्रयास न करें। क्योंकि इससे लिफ्ट के दरवाजे खुलेंगे नहीं और आप बिना मतलब परेशान होंगे।
आग, भूकम्प आदि की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग बिलकुल न करें।
लिफ्ट के अन्दर उछलें-कूदें नहीं, शान्ति बनाए रखें और अपने दिमाग को स्थिर रखें।
छोटे बच्चों को लिफ्ट में अकेले बिलकुल भी न जाने दें। लेकिन अगर जाना जरूरी है तो पहले उनको लिफ्ट के इस्तेमाल की जानकारी अच्छी तरह से दें।
घबराहट से बचें और शोर न मचाएं। क्योंकि इससे आपका ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है, जिससे जान भी जा सकती है।
लिफ्ट में चढ़ते समय ध्यान दें कि आपात स्थिति से निपटने के लिए फोन या अलार्म है कि नहीं। न होने की स्थिति में तुरन्त लगवाने को कहें।



Click it and Unblock the Notifications
