Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Home Tips: पुराना मिक्सर ग्राइंडर लगने लगेगा नए जैसा, बस कुछ तरह करें साफ
किचन में कुछ ऐसे एप्लाइंसेस होते हैं, जिनके बिना रसोई के काम पूरे होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जैसे कि जूसर मिक्सर ग्राइंडर, क्यूंकि इसकी मदद से कई छोटे-बड़े कामों निपटाए जाते है। चाहे मसाले पीसने हो या दाल, या फिर फ्रूट शेक बनाना हो, इन सबमें मिक्सर ग्राइंडर बहुत उपयोगी साबित होता है। हालांकि, इसको यूज़ करने के बाद इसकी साफ-सफाई पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं। कुछ लोग सोचते है इसे पानी से धोकर या कपड़े से साफ करेंगे तो ये गंदा नहीं रहेगा, ना ही इसमें से किसी तरह की कोई बदबू आएगी।
जबकि होता ये है कि अलग- अलग इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से इसमें अलग-अलग चीजों की मिक्स गंध आने लगती है। जिसे दूर करने के लिए एक्सट्रा एफर्टस लगाने की जरूरत है।

यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, तो जूसर मिक्सर ग्राइंडर को क्लीन करने में आपकी मदद करेंगे।
जूसर मिक्सर ग्राइंडर साफ करने के आसान तरीके
नींबू के छिलकों का करें इस्तेमाल
यूं तो मिक्सर को साफ करने कई तरीके हैं, लेकिन सबसे आसान तरीकों में से एक नींबू के छिलके का उपयोग। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक नींबू का सारा रस निकाल कर उसके खाली छिलके को ढक्कन के साथ-साथ बर्तन के अंदरूनी हिस्से पर भी रगड़ना है। जिसके बाद उसे बर्तन को 15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। यकीन मानिए ऐसा करने से ना सिर्फ तेज़ गंध दूर हागी बल्कि इसकी मदद से जार के अंदर व बाहर मौजूद छोटे कण भी हट जाएंगे।
बेकिंग सोड़ा और ईयरबड्स का इस्तेमाल
मिक्सर में जहां जार लगाया जाता है, उस हिस्से में कचरा जमा हो जाता है। जो खासकर सूखने के बाद बहुत गंदा लगता है। लेकिन अगर आप उस हिस्से को साफ करना चाहते है तो ईयरबड्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच बेकिंग सोडा, डिश वॉश लिक्विड और नमक मिलाकर एक मिक्सर तैयार कर लें। फिर कॉटन के कपड़े को गीला कर पोछें और जहां उंगलियां नहीं पहुंच पा रहीं, वहां आप ईयरबड्स की मदद से सफाई करें। दरअसल स्पेस कम होने की वजह से उसमें ब्रश आसानी से नहीं पहुंच पाता। ऐसे में ईयरबड्स आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
लिक्विड डिटर्जेंट सॉल्यूशन का इस्तेमाल
मिक्सर को क्लीन करने में आप लिक्विड डिटर्जेंट की भी मदद ले सकते है। इसके लिए लिक्विड डिटर्जेंट की लगभग दो बूंदें लें और इसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स करके कंटेनर में डालें। इस घोल को मिक्सर में लगभग 2 से 3 सेकंड के लिए घुमाए और फिर साफ पानी से कंटेनर को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से मिक्सर एकदम साफ हो जाएगा। लेकिन एक बात का ध्यान रखें मिक्सर ग्राइंडर को क्लीन करते समय बाहर की साइड में पानी का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इससे ये खराब कर सकता है।
अल्कोहल का इस्तेमाल
अगर आप अपने मिक्सर को नए जैसा चमकदार बनाना चाहते है और उसमें आने वाली गंध दूर करना चाहते है तो इसमें आप अल्कोहल की मदद ले सकते है। इसके लिए मिक्सर में अल्कोहल व पानी से बना घोल डालें और लगभग 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। आखिरी में, साफ पानी का उपयोग करके कंटेनर को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से मिक्सर चमक उठेगा और उसमें आने वाली गंध खत्म हो जाएगी।
सिरके का इस्तेमाल
मिक्सर गाइंडर को साफ करने में आप सिरके का उपयोग कर सकते हैं। अपने साइट्रस इफेक्ट के कारण, ये होम एप्लाइंसेज से दाग हटाने के लिए एक अच्छे एजेंट के रूप में काम करता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच सिरका लेकर उसमें थोड़ा पानी डालें और घोल बनाएं। इस घोल को मिक्सर कंटेनर में डालें और लगभग 4 सेकंड के लिए पीस लें। ऐसा करने से सभी काले-पीले दाग हट जाएंगे और आपको आपका मिक्सर नए जैसा लगने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
