Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Homemade Fertilizer Recipes: घर पर पौधों के लिए कैसे बनाएं फर्टिलाइजर? जानें यहां
नेचुरल ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना किसी के लिए भी नया नहीं है। सदियों से लोग बाजार से खरीदी गई सब्जियों की तुलना में बेहतर, सस्ती और स्वस्थ सब्जियां पाने के लिए अपने घर में ही बागवानी करते हैं। एक अच्छा बगीचा और हेल्दी पौधे मिट्टी की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं। हम सभी ने ऑर्गेनिक बागवानी के बारे में सुना है। इस तकनीक में पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से सब्जियों और फलों को उगाया जाता है।
घर पर अपना खुद का नेचुरल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाना आसान और सस्ता दोनों है। यह अक्सर उन चीजों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है जो हमारे घर पर ही या आसपास मौजूद होती है। आप घर में बचे हुए खाने और घास की कतरनों से लेकर पौधों या जानवरों के अवशेषों से ऑर्गेनिक DIY फर्टिलाइजर बना सकते हैं।

1. विनेगर रेसिपी
सिरका और एसिटिक एसिड पौधों के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं। गुलाब के पौधे के हाउसप्लांट फर्टिलाइजर के रिप्लेसमेंट के रूप में आप उपयोग कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए आपको एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच सफेद सिरका डालकर मिला दें। फिर इस मिश्रण को अपने पौधों पर लगाएं और हर 3 महीने के बाद दोहराएं।
2. केले के छिलके
केले के छिलके में पोटैशियम होता है जो पौधों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। गुलाब को पोटैशियम बहुत पसंद है। प्लांटिंग से पहले केले के छिलके को एक छेद में फेंक दें या छिलकों को मल्च के नीचे दबा दें ताकि उन्हें खाद बनाया जा सके। यह मिट्टी की फर्टिलिटी में सुधार करने में मदद करता है जिसके परिणामस्वरूप बड़े गुलाब खिलते हैं। गुलाब को अधिक जीवंत रंग देने के लिए केले के छिलके के साथ एप्सम नमक का उपयोग करें सकते हैं।
3. कॉफी ग्राउंड
कॉफी ग्राउंड में टमाटर, ब्लूबेरी और गुलाब नाइट्रोजन से फायदेमंद होते हैं। आपके प्लांट के चारों ओर मिट्टी के ऊपर छिड़का हुआ कॉफी ग्राउंड या पाउडर पौधों को अच्छी तरह से बढ़ने में मदद करता है। इसके लिए आपको बस 5 गैलन पानी में 6 कप कॉफी पाउडर डालें। इसके बाद पौधे को मिट्टी में लगाने से पहले मिश्रण को 3 से 4 दिनों के लिए मिट्टी में डालना चाहिए।
4. अंडे का छिलका
इसके लिए आप अंडे के छिलकों को अच्छे से धो लें। इसके बाद उन्हें अच्छे से मसल दें और फिर टमाटर या मिर्च के पौधों के मिट्टी में मिला दें। अंडे में मौजूद कैल्शियम जड़ों को सड़ने से रोकता है। अंडे के छिलके में कैल्शियम कार्बोनेट होता है। आप चूने के स्थान पर मिट्टी कंडीशनर के रूप में अंडे के छिलकों का इस्तेमाल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
