Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Kitchen Hacks: इस तरह मिनटों में मेथी से लेकर बथुआ साग की करें सफाई, ये है आसान तरीका
सर्दियों में गर्मागर्म साग और रोटी का स्वाद सर्दी के दिनों में अधिक लजीज लगता है। आयरन, प्रोटीन हरी पत्तेदार सब्जियों में होता है, जो सर्दी में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। फायदेमंद होने के बाद भी कुछ लोग साग बनाने से कतराते हैं। इसके पीछे की वजह होती है, पत्ते वाली सब्जियों को साफ करना और काटना।
साग बनाना जितना आसान होता है, उससे चुनना और साफ करना उतना ही कठिन काम माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे पालक, सरसों, मेथी और बथुआ के साग को साफ करने का तरीका।

मेथी साफ करने का तरीका
मेथी का साग साफ करने और काटने के लिए अक्सर महिलाएं एक-एक पत्ते को चुनती हैं। इसमें काफी समय लग जाता है। आप फटाफट मेथी साफ करने के लिए उसकी गट्ठर बनाकर जड़ और डंठल काट लें। फिर एक बर्तन में ज्यादा पानी में मेथी के पत्तों को डाल दें। पानी में मेथी साफ होने के बाद पूरा बंच बना लें और चाकू से बारीक काट लें।
सरसो को साफ करने तरीका
सरसों का साग साफ करना सबसे आसान होता है। सरसों के पत्ते बड़े बड़े होते हैं। उन्हें अलग करके अगर किसी का डंठल सख्त होता है तो उसे नीचे से छील लेते हैं। फिर सभी अलग अलग पत्तों को 5 से 6 बार पानी से धोकर साफ कर लें। अब इनका गट्ठर बनाकर एक साइड से पकड़कर काट लें। साग को काटने के बाद नहीं, बल्कि काटने से पहले धोएं।
बथुआ का साग
बथुआ को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ये छोटे पत्तों का होता है। इसके लिए सबसे पहले गट्ठी बनाकर चाकू से बथुआ की जड़ को काट लें। अब डंठल से पत्ते चुन लें। बथुआ को अच्छी तरह से 4-5 बार पानी में धो लें। इसे आप चॉपिंक बोर्ड की मदद से भी काट सकते हैं।
पालक साफ करने का तरीका
अगर आप पालक की गट्ठी खरीदकर लाए हैं तो पहले उसके डंठल काट दें. अब सिर्फ पालक के पत्ते रहते हैं जिन्हें साफ कर लें। पालक के पत्तों को थोड़ी देर पानी में छोड़ दें। 10 मिनट बाद निकाल कर एक बंच लेकर चाकू से छोटा-छोटा काट लें।



Click it and Unblock the Notifications