Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
How to Detect Hidden Camera:आपके होटल या हॉस्टल रुम में स्पाई कैम तो नहीं, इस तरह से मालूम करें
इन दिनों एक खबर सुर्खियों में छाई हुई हैं, जहां मकान मलिक ने किराएदार लड़कियों के फ्लैट में स्पाई कैम लगा रहा था। मकान मलिक ने स्पाई कैम को अपने मोबाइल से ऑपरेट करता था। इसके बाद जब लड़कियों की इस बात की भनक लगी, तो मकान मालिक को सीधे हवालात पहुंचाया गया। ये पहली दफा नहीं हैं, जब ऐसा कोई वाकया हुआ हो।
देशभर से स्पाई कैमरा या हिडन कैमरा लगे होने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में लड़कियों को अलर्ट रहने की जरुरत है और अपनी अकलमंदी से वो इस तरह की घटना का शिकार होने से बच सकती हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं कि जब भी आप किसी होटल रुम में चैक-इन करें या हॉस्टल और फ्लैट में शिफ्ट हो रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जो ये पता करने में आपकी मदद करेंगे कि, कहीं आपके कमरे में स्पाई कैम तो नहीं लगा हुआ हैं?

इन जगहों पर अक्सर लगाए जाते हैं हिडन कैमरे
किसी कैमरा को छिपाने के लिए ऐसी जगहों का इस्तेमाल होता है, जिन पर सामान्यतः लोगों की नजर ना जाए। स्मोक डिटेक्टर, एयर फिल्टर इक्विपमेंट, बुक्स, दीवार पर सजी किसी चीज में, डेस्क प्लान्ट, टिशू बॉक्स, स्टफ्ड टेडी, डिजिटल टीवी बॉक्स, हेयर ड्रायर, दीवार घड़ी, पेन, कपड़े या जूता, बल्ब होल्डर और शॉवर में।
ऐसे मालूम करें स्पाई कैमरे लगे है या नहीं
- कमरे में पूरी तरह अंधेरा करके देखें कि कहीं आपके कमरे में लाल या नीली रंग लाइट तो नहीं जल रही हैं। कैमरा लगे होने के केस में आपको कोई लाइट नजर आएगी।
- जब भी आप किसी कांच पर फ्लैश लाइट मरेंगे, तो रिफ्लेक्शन देखने को मिलता है, इस तरह आप कैमरे का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है, कमरे की लाइट बंद करके फ्लैश लाइट ऑन करनी है। ऐसे में आपको कैमरे की ब्लिंक लाइट दिखाई देगी, ब्लिंक होती लाइट वाली जगह पर आप चेक कर सकते हैं।
- मोबाइल में आजकल ऐसी कई एप्लिकेशन मौजूद हैं, जो हिडन कैमरा पता लगाने में मदद करते हैं। इंटरनेट पर कोई भी बेस्ट एप्लिकेशन डाउनलोड करके, अपने रूम में हिडन कैमरा लगा है या नहीं मालूम कर सकते हैं।

- कमरे में अगर हल्की-हल्की आवाजें सुनाई दे रही तो जरुर ध्यान दें।
- आजकल के हर कैमरे में ब्लूटूथ या वाईफाई का ऑप्शन होता है, ऐसे में आप अपने रूम में ब्लूटूथ या वाईफाई ऑन करके भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी को भी फोन करके हिडन कैमरे का पता लगा सकते हैं, क्योंकि कई बार बात करने के दौरान फोन पर आवाज साफ नहीं आती है, इस तरह भी आप छिपे कैमरा का पता लगा सकते हैं।
- अगर ट्रायल रूम या कमरे में जाकर आपके मोबाइल कैमरा का नेटवर्क चला जाए या कॉल न लगे तो समझ लें कि वहां कैमरा छिपा है।



Click it and Unblock the Notifications
