Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खटमल से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, 100 प्रतिशत हैं कारगर
खटमल इंसानी खून पीता है और खटमल से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है। एक बार खटमल हो जाने पर इनसे छुटकारा पाना इसलिए मुश्किल होता है क्योकिं मादा खटमल जीवन काल में लगभग 500 अंडे देती है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको इस जीव से छुटकारा मिलेगा।

पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियों की गंध खटमल को पसंद नहीं होती। पुदीने की पत्तियों को रोज़ बदल-बदल कर खटमल वाले स्थान पर रखने से भी खटमल मर जाते हैं। आप चाहें तो इनका स्प्रे भी बना सकते हैं।

लाल मिर्च
खटमल मारने के लिए लाल मिर्च काफी कारगर उपाय है। इसके लिए आप सबसे पहले एक चम्मच लाल मिर्च, अदरक, अजवाइन का तेल और एक कप पानी लें। अदरक को घिसकर उसमें लाल मिर्च व अजवाइन का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को एक कप पानी में डाल दें। फिर मिश्रण को छानें और स्प्रे वाली बोतल में भर लें। अब हर तीन से चार दिनों में यह स्प्रे खटमल वाली जगह पर करें।

नीम का तेल
सबसे पहले आप दो बड़े चम्मच नीम का तेल, एक कप पानी और आधा छोटा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर लें। फिर पानी में नीम का तेल और डिटर्जेंट पाउडर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को आप स्प्रे की बोतल में भरकर खटमल वाली जगह पर छिड़काव करें। जब तक खटमल जड़ से खत्म न हो जाएं, तब तक रोजाना इस प्रक्रिया को करें। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ऐसे कीड़ों को मारने में मदद करते हैं। इसलिए, खटमल भगाने का उपाय अपनाना है, तो नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रबिंग एल्कोहल
सबसे पहले 90 प्रतिशत रबिंग एल्कोहल और एक स्प्रे की बोतल लें। इस बोतल में एल्कोहल डालें। फिर खटमल वाली जगह पर इससे स्प्रे करें। जब तक खटमल जड़ से खत्म न हो जाएं, आप ऐसा रोजाना करें। खटमल पर एल्कोहल डालने से उनके सेल्स खत्म होने लगते हैं, जिस कारण वो जल्दी मर जाते हैं।

खटमल नाशक दवा
खटमल फर्नीचर, बेड, गद्दे बिस्तर आदि में होते हैं। इसलिए आपको इनके छेद को बंद कर देना चाहिए। आपको कीटनाशक का भी छिड़काव करना चाहिए।

स्टीम
स्टीम करने के लिए आप डिवाइस लेकर आ सकते हैं जो स्टीम जनरेट करती हो या फिर आप फ्लेक्सिबल ट्यूब अटेच करके, एक सिंपल सी इलेक्ट्रिक केटल को भी स्टीम मशीन बना सकते हैं। इस से हर जगह स्ट्रीम करें जिस से कि खटमल के अंडे भी मर जाए।



Click it and Unblock the Notifications
