Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
रसोई में कॉकरोचों से परेशान थीं फराह खान, अपनाया ये आसान तरीका और मिल गया छुटकारा
How to Rid of Cockroaches Instantly : बारिश के दिनों में घर में कॉकरोचों का आना आम समस्या है, जिससे न केवल आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी परेशान रहते हैं। इन कीड़ों की मौजूदगी से न सिर्फ रसोई गंदी लगती है, बल्कि इससे दुर्गंध, बीमारियां और मानसिक तनाव भी बढ़ता है। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान भी हाल ही में इसी समस्या से जूझ रही थीं।
मगर उन्होंने इससे निपटने के लिए एक स्मार्ट और स्थायी उपाय खोज निकाला, जिससे उन्हें कॉकरोच से राहत मिल गई है। आइए जानते है क्या है वो तरीका?

फराह खान भी हुईं परेशान
बारिश के मौसम में किचन में कीड़े-मकौड़ों का आतंक बढ़ जाना एक आम बात है। चाहे कितनी भी सफाई कर ली जाए, लेकिन नमी और लकड़ी के फर्नीचर में कीड़े जल्दी पनप जाते हैं। फराह खान ने भी अपने किचन में बढ़ते कॉकरोचों के आतंक के चलते काफी समय तक परेशानी झेली। उन्होंने बताया कि उनके किचन में इतनी बदबू और गंदगी फैल गई थी कि वहां काम करना भी मुश्किल हो गया था।
दिखाया किचन टूर
हाल ही में फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने किचन का एक टूर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर बताया कि किस तरह उनके किचन में कॉकरोचों का जमावड़ा हो गया था। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि लकड़ी के कैबिनेट में पानी भरने और उनमें से आने वाली बदबू के कारण किचन में कॉकरोचों की संख्या बढ़ती जा रही थी।
लकड़ी के कैबिनेट बनी परेशानी की वजह
फराह खान का मानना है कि लकड़ी के कैबिनेट में नमी जल्दी समा जाती है, जिससे वो गलने लगते हैं और उनमें फफूंदी जैसी स्थिति बनने लगती है। यही नमी कॉकरोचों को आकर्षित करती है और उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ जाती है। लकड़ी की सतह पर दवाएं और स्प्रे भी ज़्यादा असर नहीं करते, जिससे समस्या बनी रहती है।
लिया किचन रिडिजाइन करने का फैसला
इस स्थायी समस्या से परेशान होकर फराह खान ने एक बड़ा फैसला लिया उन्होंने अपने पूरे किचन को रिडिजाइन करवाया। उन्होंने लकड़ी के कैबिनेट्स को हटाकर उनकी जगह स्टेनलेस स्टील के कैबिनेट्स लगवाए। उनका कहना है कि स्टील कैबिनेट्स न सिर्फ साफ-सफाई में आसान होते हैं, बल्कि इनमें कॉकरोच पनप ही नहीं पाते।
अब रसोई है साफ और कीड़ों से मुक्त
फराह खान के अनुसार, स्टेनलेस स्टील कैबिनेट लगवाने के बाद उनकी रसोई पूरी तरह से साफ हो गई है और कॉकरोचों की समस्या लगभग खत्म हो चुकी है। अब उनके किचन में न बदबू है, न गंदगी और न ही कीड़े। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो लोग किचन में बार-बार कीटों की समस्या से परेशान हैं, उन्हें लकड़ी की जगह स्टील का विकल्प ज़रूर आज़माना चाहिए।
कॉकरोच से बचना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान उपाय
- किचन में स्टील या नॉन-पोरस मटीरियल के कैबिनेट लगवाएं
- लकड़ी के कैबिनेट हैं तो उन्हें सूखा और साफ रखें
- सिरका या बेकिंग सोडा से नियमित कैबिनेट की सफाई करें
- बदबू और बैक्टीरिया को पनपने से रोकें
- खाना गिरने पर तुरंत सफाई करें
- किचन को हमेशा सूखा और साफ बनाए रखें
- समय-समय पर प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल कराएं
- सीलन और नमी से बचाव करें, यही कीटों की जड़ है



Click it and Unblock the Notifications