Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम
Ganesh Chaturthi 2026 Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घर में अलग ही रौनक नजर आने लगती है। बप्पा की स्थापना के लिए सजाया गया छोटा सा पूजा का कोना भी पूरे घर का माहौल बदल देता है। इसके लिए बाजार से ढेर सारा सामान खरीदने के बजाय घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। गेंदे के फूल, पत्तियां, मिट्टी के दीये, पुराने कपड़े और टोकरियां सजावट में अच्छा काम आ सकती हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। ऐसे में आप अभी से बप्पा के स्वागत की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अगर आप भी बजट-फ्रेंडली और आसान तरीके से गणपति जी की सजावट करना चाहते हैं। तो ये आसान और आकर्षक आइडियाज आपके काम आ सकते हैं -

फूलों से बनाएं हल्का और सुंदर बैकड्रॉप
गणपति की चौकी के पीछे गेंदे, गुलाब या दूसरे ताजे फूलों की कुछ लड़ियां लगाई जा सकती हैं। पूरा बैकग्राउंड फूलों से भरने की जरूरत नहीं है। बीच में थोड़ी जगह छोड़कर दोनों तरफ फूल लगाने से भी पूजा का कोना खूबसूरत दिखेगा।
पुरानी साड़ी को बनाएं सजावट का हिस्सा
घर में रखी किसी खूबसूरत साड़ी को चौकी के पीछे पर्दे की तरह इस्तेमाल करें। इसके किनारों पर फूल या छोटी लाइट लगाकर इसे और अच्छा लुक दिया जा सकता है। इससे घर की पुरानी चीज का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा और सजावट पर ज्यादा खर्च भी नहीं होगा।
कागज की सजावट
रंगीन कागज से पत्तियां, फूल, सितारे या छोटी घंटियों जैसी सजावट तैयार की जा सकती है। इन्हें धागे की मदद से चौकी के आसपास लटका दें। बच्चों को भी इस काम में शामिल करें, इससे सजावट में घर के लोगों की मेहनत और अपना अलग टच नजर आएगा।
फ्रेम और फूलों से दें खास लुक
अगर पूजा की जगह छोटी है तो गणपति की चौकी के पीछे एक बड़ा फोटो फ्रेम या सजावटी फ्रेम लगाया जा सकता है। फ्रेम पर फूल और हल्का नेट का कपड़ा लगाकर बैकग्राउंड तैयार करें। नीचे सफेद कपड़ा और कुछ फूलों की पंखुड़ियां रखकर इसे पूरा किया जा सकता है।
ग्रीनरी और फेयरी लाइट्स से सजाएं
पूजा के कोने में हरे पत्तों या छोटी बेलों को लगाकर उनके बीच फेयरी लाइट्स लगाएं। शाम के समय रोशनी और हरियाली साथ मिलकर पूजा की जगह को सुकून भरा लुक देंगी। यह सजावट उन लोगों के लिए अच्छी है, जिन्हें बहुत ज्यादा चमक-दमक के बजाय नेचर वाला सिंपल लुक पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
