Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
Ganpati Puja Flowers Reuse Ideas: भारतीय घरों में पूजा-पाठ के दौरान भगवान को फूल जरूर चढ़ाए जाते हैं। इन दिनों गणेश उत्सव भी चल रहा है और घरों से लेकर मंदिरों तक बप्पा की पूजा में फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूजा के साथ-साथ घर की सजावट में भी फूल लगाए जाते हैं। लेकिन पूजा खत्म होने के बाद इन फूलों का क्या करें, यह एक बड़ी समस्या बन जाती है। अक्सर लोग पूजा के बचे फूलों को कूड़े में फेंक देते हैं या नदी-तालाब में बहा देते हैं। लेकिन आप चाहें तो इन फूलों को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बचे हुए फूलों बर्बाद भी नहीं होंगे और नई चीजें भी बनकर तैयार हो जाएंगी -

फूलों से बनाएं नेचुरल एयर फ्रेशनर
गणेश उत्सव में पूजा के बचे हुए फूलों से घर के लिए नेचुरल एयर फ्रेशनर बनाया जा सकता है। इसके लिए फूलों को अच्छी तरह सुखा लें। अब इन्हें एक कांच की कटोरी या छोटे जार में रखें। इसमें दालचीनी का छोटा टुकड़ा, लौंग, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां या अपनी पसंद की कोई खुशबूदार जड़ी-बूटी डाल सकते हैं। इसे कमरे के किसी कोने में रखने से हल्की नेचुरल खुशबू बनी रहती है।
पौधों के लिए बनाएं प्राकृतिक खाद
पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों और पत्तियों से घर पर खाद भी तैयार की जा सकती है। इसके लिए एक बड़े कंटेनर में फूल, पत्तियां और घर से निकलने वाले फल-सब्जियों के जैविक छिलके डालें। इसके ऊपर थोड़ी मिट्टी डालकर ढक दें। समय-समय पर इसमें हल्की नमी बनाए रखें। कुछ समय बाद यह जैविक खाद में बदलने लगती है, जिसे पौधों की मिट्टी में मिलाया जा सकता है।
फूलों से बनाएं रंगोली
अगर आपके पास अलग-अलग रंगों के फूल बचे हैं तो उनकी पंखुड़ियों का इस्तेमाल रंगोली बनाने में कर सकते हैं। गेंदे, गुलाब और चमेली की पंखुड़ियों से पूजा की जगह, बालकनी या घर के दरवाजे के पास सुंदर फूलों की रंगोली बनाई जा सकती है। इससे घर की सजावट भी होगी और बचे हुए फूल भी काम आ जाएंगे।
फूलों से बनाएं खुशबूदार धूप
पूजा में चढ़े फूलों से आप खुशबूदार धूप बना सकते हैं। इसके सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें। फिर इसमें कपूर, थोड़ा-सा चंदन पाउडर और उपले का बारीक चूरा मिलाएं। अब इसमें थोड़ा देसी घी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद इसकी छोटी-छोटी धूपबत्तियां बनाकर सूखने के लिए रख दें। सूखने के बाद आपकी प्राकृतिक और सुगंधित धूप तैयार हो जाएगी।
फूल के पौधे उगाएं
पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों से आप आसानी से अपने घर में नए पौधे उगा सकते हैं। अगर आपके पास गेंदे के फूल हैं, तो सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा लें। सूखने के बाद पंखुड़ियों के निचले हिस्से में मौजूद काले लंबे बीजों को अलग करके गमले की मिट्टी में बो दें और हल्की मिट्टी से ढक दें। बची हुई सूखी पंखुड़ियों को पीसकर मिट्टी में मिला दें, जो पौधे के लिए बेहतरीन प्राकृतिक खाद का काम करेगी। नियमित हल्का पानी देने से कुछ ही दिनों में नए पौधे निकल आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
