Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Helmet Cleaning Tip: आपका हेलमेट भी है बीमारी की वजह, घर में इन तरीके से करें सफाई
जो भी बाइक और स्कूटी चलाता है,उसके पास हेलमेट जरूर होता है, ये अलग बात है कि वो उसे पहनता है या फिर नहीं। लेकिन लोग अपनी सेफ्टी के लिए नहीं बल्कि चलान के डर से जरूर हेलमेट पहन लेते है, उनको डर होता है कि अगर नहीं पहना तो ट्रैफिक चलान का भुगतान करना पड़ेगा। इस बात से तो सभी वाकिफ होते हैं कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जिससे कभी एक्सिटेंड होने पर आपके सिर पर चोट ना आएं, लेकिन इस बारें में सोंचता कौन हैं, खैर यहां हम बात कर रहे हैं हेलमेट की सफाई की। आपका हेलमेट गंदगी और बीमारी का घर होता है, जी हां..जाड़ा , गर्मी, बरसात, हर मौस में आप हेलमेट का यूज करते हैं, लेकिन उसकी सफाई के बारें में आपका ध्यान नहीं जाता है। हेलमेट में धूल, प्रदूषण, साथ ही आपका पसीना, अगर बालों में किसी तरह का प्रोडक्ट यूज करते हैं तो उसका केमिकल, सब कुछ मिलकर आपके हेलमेट में जमा होता रहता है, जिसमें कीटाणु पनपते रहते हैं, जो आपको बीमार कर देता है, लेकिन आपका ध्यान इस ओर नहीं जाता है।

आप जिस तरह से अपनी बाइक की सर्विसिंग और उसको धुलवाते हैं, ठीक वैसे ही ही आपको अपने हेलमेट का भी ध्यान रखना होता है, उसकी भी नियमित सफाई जरूरी है। हेलमेट की सफाई आप घर पर आराम से कर सकते हैं।
जानते हैं कि कैसे हेलमेट की सफाई करें-
धूल के कणों,जमे पसीने और कैमिल से भरे हेलमेट के पैड की डीप क्लिनिंग बहुत जरूरी है। कुछ हेलमेट में लगा पैड आप निकाल सकते है तो कुछ में फिक्स होता है तो ऐसे में अलग किये पैड को आप साबुन के पानी में कुछ देर रख कर धो सकते हैं वहीं, नॉन रिमूवेबल हेलमेट पैड की सफाई के लिए आपको एक बकेट में साबुन डालकर पूरे हेलमेट को उसमें भिगोना होगा। इसे साफ पानी से साफ करें, इसके बाद धूप में सुखाने के लिए रख दें।

हेलमेट के वाइजर की सफाई और बदलाव
वहीं हेलमेट में लगने वाला वाइजर पर भी आपको ध्यान देना चाहिए, उसको भी समय-समय पर बदलवाना चाहिए, जिसे आप बाइक सही करने वाले या फिर बाइक एक्सेसरीज की शॉप पर जाकर लगवा सकते हैं। इसकी सफाई भी आपको करते रहना चाहिए।

हेलमेट से बदबू हटाने के लिए बेंकिंग सोडा
हेलमेट को बार बार यूज करने से सिर में लगे तेल, केमिकल उसमें बदबू पैदा कर देता है, इसलिए इन चीजों की बदबू को अपने हेलमेट से हटाने के लिए हेलमेट को धोने के बाद उस पर बेंकिंग सोडा डाल दें और कुछ देर तक उसे सूखने दें, इसके बाद बेंकिंग सोडा को साफ कर लें।

हैंड सेनेटाइजर से करें डेली सफाई
आप अपने हेलमेट को यूज करते वक्त अपने हैंड सैनेटाइज से भी साफ कर सकते हैं, जब भी आप हेलमेट को यूज करें, उसमें हैंडसेनेटाजर को लगा लें, इससे इन्फेक्शन के चासेंज़ भी कम हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
