Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा
Chipkali Bhagane Ke Gharelu Upay: मार्च खत्म होने से पहले ही गर्मी तेज होने लगती है और इसी के साथ घरों में छिपकलियों की संख्या भी बढ़ जाती है। वैसे तो ये ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचातीं, लेकिन कई लोगों को इन्हें देखकर डर या घबराहट होने लगती है। खासकर बच्चों और महिलाओं को छिपकली से काफी डर लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि छिपकली से छुटकारा कैसे पाया जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ये तरीके पूरी तरह प्राकृतिक, सस्ते और बिना किसी केमिकल के होते हैं, जिनकी मदद से आप छिपकलियों को आसानी से घर से दूर रख सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन असरदार उपायों के बारे में -

प्याज और लहसुन
छिपकलियों को भगाने के लिए प्याज और लहसुन का इस्तेमाल एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इन दोनों में तेज गंध होती है, जो छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे उस जगह से दूर भागने लगती हैं। इसके लिए आप कटे हुए प्याज के टुकड़े या लहसुन की कलियां दरवाजों, खिड़कियों, किचन के कोनों या अलमारी के पीछे रख सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो इन्हें पानी में पीसकर स्प्रे बनाकर भी घर के कोनों में छिड़क सकते हैं। इससे छिपकलियां धीरे-धीरे घर से बाहर निकल जाती हैं।
अंडे के छिलके
छिपकलियों को घर से दूर करने के लिए अंडे के छिलके एक आसान और कारगर घरेलू उपाय माने जाते हैं। अंडे के छिलकों से आने वाली गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए वे उस जगह से दूर भागने लगती हैं। जहां घर में छिपकलियां ज्यादा दिखती हैं, वहां अंडे के खाली छिलके रख दें। इससे धीरे-धीरे छिपकलियां उस जगह पर आना बंद कर देती हैं और घर से बाहर रहने लगती हैं।
पुदीना और नींबू का स्प्रे
छिपकलियों को घर से दूर भागने के लिए पुदीना और नींबू का स्प्रे भी काफी असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इन दोनों की तेज खुशबू छिपकलियों को पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से दूर रहने लगती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पीस लें या पेपरमिंट ऑयल की 10-15 बूंदें पानी में मिलाएं और उसमें थोड़ा नींबू का रस डालकर स्प्रे तैयार कर लें। इस मिश्रण को खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों के कोनों पर छिड़कें। इससे छिपकलियां घर से दूर रहने लगती हैं।
कपूर या नेफ्थलीन बॉल
छिपकलियों को भगाने के लिए कपूर या नेफ्थलीन बॉल का इस्तेमाल भी काफी कारगर माना जाता है। इनसे निकलने वाली तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती, जिससे वे उस जगह से दूर रहने लगती हैं। इसके लिए घर के कोनों, दरारों, अलमारी के पीछे या खिड़की-दरवाजों के पास कपूर की छोटी गोलियां या नेफ्थलीन बॉल रख दें। इससे छिपकलियां धीरे-धीरे घर में आना कम कर देती हैं।
लौंग और दालचीनी
छिपकलियों को दूर रखने के लिए लौंग और दालचीनी भी एक असरदार घरेलू उपाय माने जाते हैं। इनकी तेज खुशबू छिपकलियों को पसंद नहीं आती, जिससे वे उन जगहों से दूर रहने लगती हैं। आप घर के उन कोनों में लौंग या दालचीनी के टुकड़े रख सकते हैं, जहां छिपकलियां अक्सर छिपती या दिखाई देती हैं। इससे धीरे-धीरे छिपकलियां उस जगह पर आना बंद कर देती हैं और घर से दूर रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
