Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आर्टिफिशियल ज्वेलरी पड़ गई है काली, सोने जैसी चमक के लिए ये काम करें
How to Polish Artificial Jewellery at home : जिस तरह सोने के भाव और चैन स्नेचिंग की वारदाते बढ़ रही हैं, तो अधिकतर लड़कियां आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनना पसंद करती है, लेकिन एक समय के बाद आर्टिफिशियल ज्वेलरी का रंग काला पड़ जाता है, जो कई बार शर्मिंदगी का की वजह बन सकता है। अगर आपकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी काली पड़ चुकी है और आप उसे फिर से सोने की तरह चमकाना चाहते हैं, तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी को फिर से नया जैसा बना सकते हैं। बस आपको कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो करना हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
एक पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर ज्वेलरी पर धीरे-धीरे रगड़े और फिर कुछ देर के बाद साफ पानी से ज्वेलरी को धोकर एक कपड़े से ज्वेलरी को पोंछ दें।
बेकिंग सोडा
आर्टिफिशियल जूलरी को चमकाने के लिए एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा ले, उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब टूथब्रश या मुलायम कपड़े की से इस घोल को ज्वेलरी के ऊपर अप्लाई करें और फिर साफ कपड़े पोछ लें। फर्क आपको नजर आएगा।
बर्तन धोने का लिक्विड
बर्तन धोने वाले लिक्विड से भी आप आर्टिफिशियल जूलरी को चमका सकते हैं। एक मुलायम कपड़े को बर्तन धोने वाले लिक्विड में डुबोने के बाद हल्के हाथ से ज्वेलरी रगड़े इससे भी कालापन दूर होगा।
सिरके का इस्तेमाल
सिरका और पानी बराबर मात्रा में लें और इसका सोल्यूशन भी तैयार करें। इस सोल्यूशन को पुराने टूथब्रश से 5 से 10 मिनट के लिए रगड़े। साफ पानी से धोने के बाद सादे कपड़े की मदद से ज्वेलरी को पोंछ दें। जब यह अच्छी तरीके से साफ हो जाए, तो आप खुद इसमें फर्क देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
