Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नए कॉटन के कपड़ों से निकल रहा है रंग, इन चीजों को पानी में डालकर धोने से नहीं उतरेगा कलर
How do you fix the color of new cotton clothes:कॉटन के कपड़े पहनने में जितने सुकून देते हैं, दिखने में भी उतने एलिगेंट लगते हैं। गर्मियों में कॉटन कपड़े पसीना सोखकर ठंडक भी देते हैं।
बस इनको लेने की एक ही दिक्कत है कि कॉटन के कई कपड़े रंग जल्दी छोड़ देते हैं, खासकर नए कपड़े। नए कपड़ों को जैसे धोते हैं वो बहुत सारा रंग छोड़ देते हैं। जिस वजह से उनके साथ दूसरे कपड़े भी खराब हो जाते हैं। एक छोटे से उपाय से इन कॉटन के कपड़ों को भी रंग छोड़ने से बचा सकते हैं।

ये करें उपाय
कॉटन के कपड़े कभी रंग नहीं छोड़ेंगे, इसके लिए आपको छोटा सा काम करना है। आप के जितने भी कॉटन के कपड़े हैं। सिले हुए या सूट पीस या साड़ी ही क्यों न हो। आप सबको ले लीजिए। उन कपड़ों के हिसाब से बाल्टी या टब में पानी भर लें। एक अंदाज के मुताबिक आप दस से बारह लीटर पानी लें।
इस पानी में आपको एक मुट्ठी कुटी हुई फिटकरी और दो मुट्ठी नमक मिलना है। ये ध्यान रखें की पानी आपको एकदम ठंडा लेना है। इस पानी में कपड़ों को भिगो कर रख दें। कम से कम दो घंटे कपड़े इस पानी में भीगे रहने दें। दो घंटे बाद एक एक कर कपड़े पानी से निकालें और साफ पानी में भिगो कर धोते जाएं। हो सकता है कि कुछ कपड़े उस वक्त रंग छोड़ें लेकिन दोबारा नहीं छोड़ेंगे।
सॉफ्ट रखने के लिए क्या करें?
आप एक बार जब ये पूरी प्रोसेस करेंगे तो कपड़े थोड़े सख्त हो जाएंगे। उन्हें सॉफ्ट बनाने के लिए नेचुरल सॉफ्टनर के लिए एक बाल्टी में सिरका डाल लें। इस सिरके के पानी में कपड़े भिगो भिगो कर सूखने में डाल दें। कपड़े एकदम सॉफ्ट और खिले खिले रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
