Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या मिर्ची काटने के बाद आपके भी हाथ जलने लगते हैं? इन ट्रिक से हाथ की जलन दूर करें
मिर्ची का अचार और मिर्ची का थेचा खाना कई लोगों को पसंद होता है। खाने और सलाद में भी हरी मिर्च खूब अच्छी लगती हैं। हालांकि हरी मिर्च सिर्फ खाने में ही तीखी नहीं होती हैं बल्कि इसे काटने पर भी हाथ जलने लगते हैं। अगर गलती से मिर्च वाले हाथ शरीर के किसी दूसरे अंग जैसे आंख या नाक पर लग गए तो हालत खराब हो जाती हैं।
अगर आपके हाथ भी मिर्च काटते हुए जलते हैं, तो हम यहां आपको बहुत ही कमाल के ट्रिक्स बता रहे हैं, जो आपके हाथों में जलन से राहत दिलाएगी।

इस वजह से होती है हाथों में जलन
जानकारी के मुताबिक मिर्च में एक केमिकल होता है, जिनका नाम कैप्साइसिन होता है। मिर्च में जितना यह केमिकल मौजूद होता है उस हिसाब से इसमें तीखापन होता है। जब कोई चाकू या कैंची से मिर्च काटता है तो यह कैमिकल स्किन के संपर्क में आने के बाद रिएक्शन देने लगता है। इसकी वजह से स्किन लाल हो जाती है और उस पर तेजी से जलन होने लगती है।
ग्लव्स पहनकर काटें मिर्च
प्लास्टिक के ग्लव्स पहनकर मिर्च काटने से कैप्साइसिन कैमिकल का असर स्किन पर नहीं होता है और जलन भी नहीं होती है। रेस्तरां में वेटर आदि को पहने हुए देख सकते हैं। ये बहुत ही आसानी से कम दाम में मिल जाते हैं।
कैंची से काटे हरी मिर्च
मिर्च काटते हुए कैंची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन इस केमिकल के संपर्क में नहीं आएगी और आपके हाथ में जलन भी नहीं होगी।
मिर्च से अगर हाथों में जलन हो तो क्या करें?
नींबू रगड़ लें: ज्यादा जलन हो तो नींबू रगड़कर भी राहत पाई जा सकती है। दरअसल, नींबू में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड की मदद से मिर्च वाले कैमिकल का असर कम हो जाता है।
एलोवेरा लगाएं : जब मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन महसूस हो तो थोड़ा-सा एलोवेरा लगाकर रगड़ लीजिए। इससे कुछ ही देर में जलन से राहत मिल जाती है।
आटा लगाएं : अगर आपके पास एलोवेरा और नींबू नहीं हैं तो मिर्च काटने के बाद तुरंत आटा गूंथ लीजिए, जिससे जलन जल्दी ही खत्म हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
